Hanuman Chalisa
✕

रक्षा बंधन 2021 : राखी का बदलता स्वरूप, अब ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक में मिलती हैं राखियां

Updated: शनिवार, 21 अगस्त 2021 (11:47 IST)
प्रचीन काल या मध्यकाल में राखियां जैसी होती थीं आजकल वैसी नहीं होती। अब तो राखी को स्वरूप बहुत बदल गया है। राखी का स्वरूप ही नहीं बदला बल्कि पहले राखी को राखी नहीं कहा जाता था। मतलब यह कि नाम के साथ ही स्वरूप भी बदला है। इस बार राखी का मार्केट भी ट्रेंडी लुक में नजर आ रहा है। हर डिजाइन की राखी बड़े स्टाइलिश तरीके से सजाई गई है। आओ जानते हैं रोचक जानकारी।
 
 
बदल गया नाम :
1. राखी को पहले रक्षा सूत्र कहते थे। 
2. कलावा या मौली भी कहा जाता था। 
3. यह रक्षा सूत्र ही राखी में बदल गया। 
4. रक्षा सूत्र को बोलचाल की भाषा में राखी कहा जाता है जो वेद के संस्कृत शब्द 'रक्षिका' का अपभ्रंश है।
5. मध्यकाल में इसे राखी कहा जाने लगा। 
6. राखी को राक्ष कहने के पूर्व पहले इसे श्रावणी या सलूनो भी कहते थे। 
7. इसी तरह प्रत्येक प्रांत में इसे अलग अलग नामों से जाना जाने लगा है। 
8. दक्षिण में नारियय पूर्णिमा, बलेव और अवनि अवित्तम, राजस्थान में रामराखी और चूड़ाराखी या लूंबा कहते हैं।
 
 
बदल गया स्वरूप : 
1. भाई-बहन के इस पवित्र त्योहार को प्रचीनकाल में अलग रूप में मनाया जाता था। 
2. पहले सूत का धागा होता था, फिर नाड़ा बांधने लगे।
3. फिर नाड़े जैसा एक फुंदा बांधने का प्रचलन हुआ
4. बाद में पक्के धागे पर फोम से सुंदर फुलों को बनाकर चिपकाया जाने लगा जो राखी कहलाने लगी। 
5. वर्तमान में तो राखी के कई रूप हो चले हैं। 
6. राखी कच्चे सूत जैसे सस्ती वस्तु से लेकर रंगीन कलावे, रेशमी धागे, तथा सोने या चांदी जैसी मंहगी वस्तु तक की हो सकती है।
7. राजस्थान, निमाड़ या मालवा में रामराखी और चूड़ाराखी या लूंबा बांधने का रिवाज है। रामराखी इसमें लाल डोरे पर एक पीले छींटों वाला फुंदना लगा होता है।
8. अब तो मार्केट में राखियों की खूब वैरायटी देखने को मिल रही है, जो स्वदेशी हैं। इस बार बाजार में कुंदन राखी, मीनाकारी राखी, एडी अमेरिकन राखी, पोलकी राखी देखने को मिल रही है। इनकी सजावट रेशमी धागे के साथ भी की गई है और इन पर बीड्स का भी इस्तेमाल किया गया है। 
9. ब्रेसलेट स्टाइल भी हर साल की तरह इस बार भी बरकरार है।
10. भाभियों के लिए जयपुरी लूंबा राखी भी इस बार मार्केट में आई है।
11. बच्चों के लिए पिछले साल की तरह इस साल भी चाइनीज राखी ज्यादा चल रही है। इनमें विभिन्न कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां होती हैं। खास बात यह है कि यह सभी लाइट्स वाली हैं।
12. इस बार राखी के त्योहार के लिए ज्वैलरी शॉप पर लाइट वेट ज्वैलरी तैयार की जा रही है। सोने व चांदी में स्वास्तिक, ओम लिख राखियां भी तैयार करवायी जा रही हैं।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Shukra Margi 2026: कन्या राशि में शुक्र की सीधी चाल, इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, मिलेगा पैसा और प्यार

Lal Kitab Mithun Rashifal 2027: 10वें भाव के शनि बदलेंगे मिथुन राशि वालों की तकदीर! जानें करियर, धन और परिवार का पूरा हाल

Dev Diwali 2026: जानिए देव दीपावली पर दीपदान का सबसे शुभ मुहूर्त और सही विधि

सभी देखें

देवउठनी एकादशी पर हल्दी से करें ये खास उपाय, विवाह की बाधाएं और रोग होंगे दूर

मणिकर्णिका स्नान कब होगा? इसका भगवान शिव से क्‍या है संबंध? जानिए पौराणिक महत्व

Surya Nakshatra Parivartan 2026: शनि के नक्षत्र में सूर्य का महागोचर, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत और बरसेगा बेशुमार पैसा

क्यों कराया जाता है तुलसी और शालिग्राम का विवाह? जानिए पौराणिक रोचक रहस्य

Tulsi Vivah 2026: तुलसी विवाह पर आजमाएं ये 11 अचूक उपाय, वैवाहिक जीवन में घुलेगी मिठास और भर जाएगी तिजोरी

अगला लेख