Daily Horoscope
✕

Raksha Bandhan 2019: क्या है आपके भाई की राशि, उसी के अनुसार बांधें राखी

Updated: बुधवार, 14 अगस्त 2019 (16:22 IST)
राखी के शुभ पर्व पर यह जानकारी बहुत काम की है। हम सभी जानते हैं कि हर राशि का एक शुभ रंग होता है। भाई की कलाई पर उनकी राशि के शुभ रंग की राखी बांधें तो वह राखी सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आएगी। 
 
आइए जानें भाई की राशि के अनुसार कौन सा रंग शुभ है उनकी राखी के लिए... 
 
मेष
मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। इस राशि का पूर्व दिशा पर स्वामित्व है। अगर बहनें रक्षा बंधन पर भाई को लाल, नारंगी या सुनहरे रंग की राखी बांधें तो शुभ होगा। 
 
वृषभ
इस राशि के लिए सिल्वर रंग की या चांदी की राखी शुभ है। नीले और बादामी रंग की राखी भी बांधी जा सकती है। 
 
मिथुन 
इस राशि के लिए हरा रंग शुभ है। हरे रंग के हर शेड्स शुभ और अनुकूल होंगे। 
 
कर्क
चमकीले और हल्के बादामी रंग या मोती की राखी शुभ होगी।  
 
सिंह
सिंह राशि वालों के लिए नारंगी सुनहरी, पीली रंग की राशि शुभ फल प्रदान करेगी। 
 
कन्या 
 इन्‍हें नीले मिश्रि‍त हरे रंग या रामा ग्रीन कलर की राखी बांधी जानी चाहिए। 
 
तुला
यह राशि वैभवशाली होती है। इन्हें डायमंड, जरदोजी या सजीधजी खूबसूरत मल्टी कलर की राखी बांधी जा सकती है। 
 
वृश्चिक
वृश्चिक वालों के लिए मेजेंटा,गुलाबी, संतरी रंग की राशि शुभ रहेगी।
 
धनु
इस राशि के लिए चटख सरसो पीले रंग और हल्दी कलर की राखी शुभ रहेगी। 
 
मकर
इस राशि के भाई को परपल, गहरे गुलाबी या गहरे नीले रंग की राखी बांधें। 
 
कुंभ
इस राशि के भाई के लिए आसमानी और नीले रंग के सारे शेड्स उत्तम रहेंगे। 
 
मीन
इस राशि के भाई के लिए केशरिया, पीले और लाल रंग की राखी बांधना शुभ होगा।  

ALSO READ: राखी का त्योहार 2019 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में 13 घंटे तक है शुभ मुहूर्त

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

22 November Birthday: आपको 22 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 22 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Lal Kitab Tula Rashifal 2027: छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

घर में कौनसे पौधे लगाना माना जाता है शुभ? जानें वास्तु नियम

सभी देखें

बेडरूम में इन चीजों को रखने से बचें, बिगड़ सकता है वास्तु

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

घर में कहां रखें मनी प्लांट? जानिए वास्तु का सही नियम

Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को है पुष्कर महास्नान, जानें क्यों इसके बिना अधूरी मानी जाती है चार धाम की यात्रा

Lal Kitab Singh Rashifal 2027: छठे भाव के राहु दिलाएंगे शत्रुओं पर विजय, पर अष्टम शनि से रहना होगा सावधान! जानें सिंह राशि का पूरा हाल

अगला लेख