kalsarpa dosh calculator
✕

रक्षाबंधन पर भाई से पहले बांधें इन 5 देवताओं को राखी : Rakshabandhan

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 (18:11 IST)
रक्षाबंधन पर भाई के अलावा भगवान, वाहन, पालतू पशु, द्वार आदि कई जगहों पर राखी को बांधा जाता है। इसके पीछे मान्यता यह है कि हमारी रक्षा के साथ ही सभी की रक्षा हो। आओ जानते हैं कि रक्षा बंधन पर खासतौर पर किन देवताओं को बांधी जाती है राखी।
 
 
गणपति : गणपति जी प्रथम पूज्य देवता हैं। किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्य करने के पूर्व उन्हीं की पूजा करते हैं। इसीलिए सबसे पहले उन्हें ही राखी बांधी जाती है। गणपतिजी की बहनें अशोक सुंदरी, मनसा देवी और ज्योति हैं।
 
शिवजी : श्रावण माह शिवजी का माह है और इसी माह की पूर्णिमा को रक्षा बंधन का त्योहार मनाते हैं। प्रचलित मान्यता अनुसार कहते हैं कि भगवान शिव की बहन असावरी देवी थीं।
 
हनुमानजी : हनुमानजी शिवजी के रुद्रावतार हैं। जब देव सो जाते हैं तो शिवजी भी कुछ समय बाद सो जाते हैं और वे रुद्रावतार रुप में सृष्‍टि का संचालन करते हैं। इसीलिए श्रावण माह में हनुमानजी की विशेष रूप से पूजा होती है। सभी संकटों से बचने के लिए हनुमानजी को राखी बांधते हैं।
 
कान्हाजी : शिशुपाल का वध करते वक्त श्रीकृष्‍ण के हाथ से खून बने लगा तो द्रौपदी ने अपनी साड़ी का पल्लू फाड़कर उनके हाथ में बांध दिया था। इस कार्य के बदले में श्रीकृष्ण ने द्रौपदी को संकट के समय उसकी रक्षा करने का वचन दिया था। ऐसा भी कहा जाता है कि जब युधिष्ठिर ने भगवान कृष्ण से पूछा कि मैं सभी संकटों को कैसे पार कर सकता हूं, तब कृष्ण ने उनकी तथा उनकी सेना की रक्षा के लिए राखी का त्योहार मनाने की सलाह दी थी। श्रावण माह में श्रीकृष्ण की पूजा का भी खास महत्व है क्योंकि भादो में उनका जन्म हुआ था तो एक माह पूर्व से ही ब्रजमंडल में उनके जन्मोत्सव की धूम रहती हैं
 
नागदेव : मनसादेवी के भाई वासुकि सहित सभी नागों की नाग पंचमी के दिन पूजा होती हैं। रक्षा बंधन पर नागदेव को भी राखी अर्पित करने की परंपरा है। नाग देव सभी तरह के सर्प योग और भय से मुक्त करते हैं। 
 
रक्षा बंधन के दिन सबसे पहले गणेशजी को राखी बांधना चाहिए। इसके बाद अन्य देवी-देवताओं, कुल देवता और अपने इष्ट देव को भी राखी बांधनी चाहिए।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Numerology Horoscope: 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 का अंक राशिफल, क्या कहता है आपका मूलांक? किसे मिलेगा फायदा

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

साल के आखिरी महीने में क्या करें? खर्च, डिजिटल कचरे और रिश्तों से जुड़ी यह तैयारी काम आएगी

सूर्य का ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

क्‍यों मनाई जाती है अन्नपूर्णा जयंती? भगवान शिव से क्‍या है इसका संबंध? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

कब मनाई जाएगी चंपा षष्ठी? इस दिन किसकी होती है पूजा? जानिए पर्व की खास बातें

दिसंबर 2026 राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा साल का आखिरी महीना, किसे होगा सबसे ज्यादा लाभ?

बुध का वृश्चिक राशि में गोचर, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; करियर और धन लाभ के बनेंगे योग

28 November Birthday: आपको 28 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 28 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख