biodatamaker
✕

इस बार कब आएगा रक्षाबंधन, जानिए तिथि और मुहूर्त सहित जरूरी बातें

Updated: मंगलवार, 9 अगस्त 2022 (15:29 IST)
Raksha Bandhan 2022
 

हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार प्रतिवर्ष श्रावण पूर्णिमा को रक्षाबंधन या राखी (Raksha Bandhan 2022) का पावन पर्व मनाया जाता है। यह भाई-बहन के अटूट प्रेम संबंधों का खास दिन है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। राखी का त्योहार पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है।
 
इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा। यहां जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त एवं इस पर्व की खास बातें... 
 
रक्षाबंधन 2022 के शुभ मुहूर्त
 
रक्षाबंधन की तिथि- 11 अगस्त 2022, गुरुवार-raksha bandhan 2022 shubh muhurat
 
श्रावण शुक्ल पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ- 11 अगस्त 2022 को सुबह 10.38 मिनट से शुरू होकर 12 अगस्त 2022 को सुबह 07.05 मिनट तक पूर्णिमा तिथि रहेगी।
 
11 अगस्त राखी का शुभ समय- सुबह 09.28 मिनट से रात 09.14 मिनट।
 
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12.06 मिनट से 12.57 मिनट तक।
 
अमृत काल- सायं 06.55 मिनट से रात 08.20 मिनट तक।
 
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04.29 मिनट से 05.17 मिनट तक।
 
राहु काल- दोपहर 02.08 मिनट से 03.45 मिनट तक। 
 
रक्षाबंधन पर्व की खास बातें-  
 
1. रक्षाबंधन के दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नान करके उज्ज्वल एवं शुद्ध वस्त्र धारण करें।
 
2. पूरे  घर को साफ करें और चावल के आटे का चौक पूरकर मिट्टी के छोटे से घड़े की स्थापना करें।
 
3. अब चावल, कच्चे सूत का कपड़ा, सरसों, रोली को एकसाथ मिलाएं। 
 
4. फिर पूजा की थाली तैयार कर दीप जलाएं, उसमें मिठाई रखें। 
 
5. इसके बाद भाई को पीढ़े पर बिठाएं (आम की लकड़ी का बना पीढ़ा सर्वश्रेष्ठ माना जाता है)। 
 
6. भाई को पूर्वाभिमुख, पूर्व दिशा की ओर बिठाएं। 
 
7. भाई को तिलक लगाते समय बहन का मुंह पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए।
 
8. इसके बाद भाई के माथे पर टीका लगाकर दाहिने हाथ पर राखी बांधें।
 
9. राखी बांधते समय 'येन बद्धो बलिराजा, दानवेन्द्रो महाबलः तेनत्वाम प्रति बद्धनामि रक्षे, माचल-माचलः' मंत्र का जाप करें। 
 
10. राखी बांधने के बाद भाई की आरती उतारें फिर भाई को मिठाई खिलाएं। 
 
11. बहन यदि बड़ी हों तो छोटे भाई को आशीर्वाद दें और यदि छोटी हों तो बड़े भाई को प्रणाम कर आशीर्वाद लें।

Raksha Bandhan 2022
 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

शारदीय नवरात्रि 2026: महाअष्टमी और महानवमी की तिथि, पूजा मुहूर्त एवं व्रत पारण

16 shradh paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में चतुर्थी के श्राद्ध का महत्व, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्रद्ध

विजयादशमी 2026: कब है दशहरा, रावण दहन कब होगा?

16 shradh paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में तृतीया के श्राद्ध का महत्व, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्राद्ध

अक्टूबर 2026 के ग्रह गोचर और नक्षत्र परिवर्तन सहित जानिए प्रमुख व्रत एवं त्योहार

अगला लेख