kundali milan
✕

रक्षा बंधन का सटीक और शुद्ध मुहूर्त

Updated: रविवार, 30 जुलाई 2017 (15:43 IST)
2017 में रक्षा बंधन पर चंद्र ग्रहण है जो रात्रि 10.52 से शुरू होकर 12.22 तक रहेगा। चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पूर्व सूतक लग जाएगा। इससे पहले भद्रा का प्रभाव रहेगा। चंद्रग्रहण पूर्ण नहीं होगा बल्कि खंडग्रास होगा। भद्रा योग और सूतक में राखी नहीं बांधनी चाहिए। चंद्र ग्रहण के प्रभाव के चलते मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। इस दौरान पूजा-पाठ नहीं होगा। जब सूतक आरंभ हो जाता है तो केवल मंत्रों का जाप किया जा सकता है। इस दौरान किसी भी तरह का शुभ काम नहीं होता।
 
7 अगस्त 2017 की सुबह 11.07 बजे से बाद दोपहर 1.47 बजे तक रक्षा बंधन हेतु शुभ समय है। 

 
राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव
 
 चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से मेष, सिंह, वृश्चिक, व मीन राशि वाले के लिए शुभ, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले जातकों के लिए अशुभ होगा। 
 
श्रावण नक्षत्र में जन्मे जातकों के लिए ग्रहण अशुभ माना जा रहा है। सबसे अच्छा और सही तरीका यही है कि ग्रहण काल के समय अपने इष्ट का स्मरण एवं जाप करना अत्यधिक शुभ फलदायक होगा। 
 
     इसीलिए गौहाटी के कामाख्या मंदिर और वेस्ट बंगाल के रामपुरहाट के तारापीठ इत्यादि मंदिरों पर हजारों की संख्या में भक्त ,साधक ऋषि-मुनि सभी भक्तजन मंदिरों के बाहर अपने किसी ना किसी जाप या इष्टदेव को सिद्ध करने में लगे रहते हैं। 
 
  शास्त्रो में कहा गया है कि विभिन्न सिद्धियों की प्राप्ति हेतु या अपने परिवार में निरंतर सुख समृद्धि एवं शांति की प्राप्ति हेतु ग्रहण काल से अच्छा समय और नहीं मिलेगा। अतः इस समय का सदुपयोग करना चाहिए।
 
 
 
सटीक और शुद्ध शुभ मुहूर्त : 7 अगस्त की सुबह 11.07 बजे से बाद दोपहर 1.47 बजे तक 


अन्य ज्योतिषी के विचार जानने के लिए दी गई लिंक्स पर क्लिक करें 


ALSO READ: भारत में दो घंटे दिखाई देगा खंडग्रास चंद्रग्रहण

ALSO READ: इस समय बांधें राखी, नहीं होगा अशुभ


 
लेखक के बारे में
आचार्य राजेश कुमार
दिव्यांश ज्योतिष केंद्र, लखनऊ.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

कब मनाई जाएगी संकष्‍टी चतुर्थी? क्‍यों किया जाता है यह व्रत? जानिए इसका महत्‍व और चंद्रोदय समय

कब है गीता जयंती 2026?

Lal Kitab Kumbh Rashifal 2027: 2रे शनि और 12वें राहु से कैसे बचें कुंभ राशि वाले? 26 जून के बाद गुरु बदलेंगे तकदीर! पढ़ें अचूक उपाय

Lal Kitab Meen Rashifal 2027: 11वें राहु दिलाएंगे छप्परफाड़ धन लाभ, पर लग्न शनि से कैसे बचें मीन राशि वाले? पढ़ें लाल किताब के अचूक उपाय

सभी देखें

26 November Birthday: आपको 26 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 26 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

विशाखा नक्षत्र में बुध की चाल: इन 5 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

अगला लेख