dharma sangrah
✕

रक्षाबंधन पर सोच रहे हैं बहन को क्या गिफ्ट है देना, तो ये हैं कुछ शानदार आइडिया

इन गिफ्ट्स को देखकर खुश हो जाएगी आपकी बहना

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 16 अगस्त 2024 (12:31 IST)
Rakhi Gift Options For Sisters
 
Rakhi Gift Ideas: इस बार राखी का त्यौहार 19 अगस्त सोमवार के दिन मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार भरे रिश्ते में मिठास भर देता है। इस दिन बहन अपने भाई को राखी बांधती है। वहीं भाई बहन को प्यार और सुरक्षा का वचन देता है। इसके साथ ही इस खास मौके पर भाई अपनी बहना को तोहफे में कुछ ऐसा देना चाहते है जो बहन के काम भी आए और उसे हमेशा याद रहे।

अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि  अपनी बहन इस बार राखी पर क्या देना है तो ये आलेख आपके लिए है। आज इस आलेख में हम आपको कुछ ऐसे बेहतरीन गिफ्ट ऑप्शन बताने वाले हैं जो आपकी बहन को जरूर पसंद आएंगे।ALSO READ: Rakhi 2024 : 90 वर्षों के बाद रक्षाबंधन पर बनेंगे 5 शुभ योग, लेकिन भद्रा का भी है साया, जानें राखी बांधने का सही समय

ज्योतिष के अनुसार दें बहन को उपहार: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का अधिक महत्व है। इस शास्त्र में बहन का कारक बुध ग्रह को माना गया है। ऐसे में आप रक्षाबंधन पर बहन को बुध ग्रह संबंधित चीजें गिफ्ट के रूप दे सकते हैं। जैसे- हरे रंग की चूड़ी, पुस्तक, लैपटॉप और मोबाइल आदि। 

स्किन केयर प्रोडक्ट्स
आपकी बहन जो भी स्किन केयर प्रोडक्ट्स अपनी त्वचा पर अप्लाई करती हैं, उसी कंपनी के प्रीमियम प्रोडक्ट्स आप अपनी बहन को गिफ्ट कर सकते हैं। लड़कियों को मेकअप करने का काफी ज्यादा शौक होता है। ऐसे में इन स्किन केयर प्रोडक्ट्स को पाकर आपकी बहन खुश हो जाएगी।

फोटो एल्बम
अगर आपकी बहना का नेचर इमोशनल है तो ऐसे में आप अपनी बहन को इस रक्षाबंधन चाहे तो कस्टमाइज्ड फोटो एल्बम भी गिफ्ट कर सकते हैं। जिस में आपकी फैमिली फोटो हो। इसे देखकर आपकी बहन इमोशनल हो जाएगी।

प्रीमियम चॉकलेट
लड़कियों को चॉकलेट खाना काफी ज्यादा पसंद होता है। ऐसे में इस रक्षाबंधन आप चाहें तो अपनी बहन को प्रीमियम चॉकलेट भी उपहार के तौर पर दे सकते हैं। यह तोहफा आपकी बहन को काफी ज्यादा पसंद आने वाला है।

ड्राई फ्रूट्स
चॉकलेट की बजाय थोड़ा हेल्दी गिफ्ट देना चाहते हैं तो आप उन्हें ड्राई ट्रॉपिकल फ्रूट्स दे सकते हैं। यह आपको बजट में आसानी से ऑनलाइन मिल जाएगा। ऐसे में यह तोहफा आपकी बहन को काफी ज्यादा पसंद आने वाला है।

हेयर ड्रायर
बाजार में कई ब्रांड्स के हेयर ड्रायर उपलब्ध हैं। आप अपनी बहन के लिए एक परफेक्ट हेयर ड्रायर चुन सकते हैं। ये उनके लिए बहुत उपयोगी रहेगा।

ईयरबड्स
ईयरबड्स का इस्तेमाल संगीत सुनने, कॉल करने और पढ़ाई करने के लिए किया जा सकता है। बाजार में नॉइज़ कैंसलेशन और ट्रू वायरलेस टेक्नोलॉजी वाले कई अच्छे विकल्प उपलब्ध हैं। ईयरबड्स एक ऐसी चीज़ है जो तोहफे के रूप में आपकी बहन को पसंद भी आएगी और उनके लिए उपयोगी भी होगी।

स्मार्टवॉच
स्मार्टवॉच में ऐसे बहुत से फीचर होते हैं जो आज की तारीख में उसे बहुत उपयोगी बनाते हैं। राखी पर बहन को स्मार्टवॉच गिफ्ट करना बढ़िया आइडिया है।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

दत्तात्रेय जयंती 2026: कब है, शुभ मुहूर्त और पूजा की आसान विधि

देव दिवाली 2026: सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करें ये 10 खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

तुला में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

24 November Birthday: आपको 24 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख