Daily Horoscope
✕

माता लक्ष्मी के कारण मनाया जाता है रक्षा बंधन

Updated: शनिवार, 21 अगस्त 2021 (11:25 IST)
रक्षा बंधन का त्योहार हर वर्ष श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार अग्रेंजी माह के अनुसार यह पर्व 22 अगस्त 2021 रविवार के दिन मनाया जाएगा। आओ जानते हैं किस माता लक्ष्मी के कारण मनाया जाने लगा रक्षा बंधन का त्योहार।
 
 
1. कई लोग मानते हैं कि वृत्तासुर से युद्ध करने जब इंद्र जा रहे थे तो इंद्र की पत्नी शची ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधा था। तभी से रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाने लगा, परंतु यह त्योहार भाई बहन का तब बना जब माता लक्ष्मी का इस सूत्र से संबंध जुड़ा।
 
2. स्कंद पुराण, पद्मपुराण और श्रीमद्भागवत पुराण अनुसार जब भगवान वामन ने महाराज बली से तीन पग भूमि मांगकर उन्हें पाताललोक का राजा बना दिया तब राजा बली ने भी वर के रूप में भगवान से रात-दिन अपने सामने रहने का वचन भी ले लिया।
 
3. भगवान को वामनावतार के बाद पुन: लक्ष्मी के पास जाना था परंतु भगवान ये वचन देकर फंस गए और वे वहीं रसातल में बली की सेवा में रहने लगे। 
 
4. उधर, इस बात से माता लक्ष्मी चिंतित हो गई। ऐसे में नारदजी ने लक्ष्मीजी को एक उपाय बताया। उन्होंने कहा कि आप राजा बलि को भाई बना लें और उनसे रक्षा का वचन ले लें। 
 
5. नारदजी के बताए अनुसार माता लक्ष्मी ने एक साधारण महिला का रूप धरा और रोते हुए पहुंच गई राजा बलि के दरबार में पहुंच गई। राजा बलि ने महिला से रोने का कारण पूछा। माता ने कहा कि मेरा कोई भाई नहीं और मुझे कोई बहन नहीं बनाना चाहता क्या करूं महाराज। 
 
6. महिला की व्यथा सुनकर राजा बलि ने उन्हें अपनी धर्म बनना बनाने का प्रस्ताव रखा। तब साधारण महिला रूप माता लक्ष्मी ने राजा बलि को रक्षा सूत्र बांधा और वचन लिया कि बनन की रक्षा करोगे और उससे दक्षिणा भी दोगे।
 
7. राजा बालि ने वचन दे दिया। तब माता लक्ष्मी ने असली रूप में आकर कहा कि यदि आपने मुझे अपनी बहन माना है तो दक्षिणा के रूप में आप मुझे मरे पति को लौटा दें।
 
8. इस प्रकार माता लक्ष्मी ने बलि को अपना भाई बनाया और श्रीहरि को भी वचन से मुक्ति कराकर अपने साथ लें गई। जिस दिन यह घटना घटी थी उस दिन श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि थी। तभी से यह रक्षा बंधन का त्योहार प्रचलन में हैं। इसीलिए रक्षा बंधन पर महाराजा बली की कथा सुनने का प्रचलन है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Shani Gochar 2026: शनि का 3 बड़े ग्रहों के साथ दुर्लभ 'षडाष्टक योग', इन 4 राशियों की अचानक चमकेगी किस्मत

Diwali Cleaning Secrets: दिवाली सफाई में अचानक मिल जाएं ये 4 चीज़ें, तो समझें चमकने वाली है आपकी किस्मत

Goa Diwali Tradition: गोवा में दिवाली नहीं, क्यों मनाया जाता है 'नरकासुर वध' का सबसे बड़ा जश्न? जानें अनोखी वजह

Diwali Decoration Ideas: दिवाली पर घर सजाने के लिए अपनाएं ये 6 पारंपरिक तरीके

दीपावली पर बनते हैं 10 तरह के पारंपरिक पकवान, आप भी बनाएं

सभी देखें

करवा चौथ पर व्रत के साथ पूरे वर्ष एक-दूसरे की मुस्कान बनाए रखने का संकल्प: कृष्णा गुरुजी

करवा चौथ का व्रत क्यों और कैसे रखा जाता है? जानें पूजा विधि, जरूरी नियम और चंद्रोदय का समय

भानु सप्तमी पर पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, सूर्य पूजा के साथ करें ये 3 उपाय

28 October Birthday: आपको 28 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 अक्‍टूबर, 2026)

अगला लेख