ganesh chaturthi
✕

जयपुर में लड़ते-लड़ते बस में चढ़ा सांड, सांसत में पड़ी यात्रियों की जान

Updated: मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025 (16:31 IST)
Jaipur news in hindi : राजस्थान के जयपुर शहर के हरमाड़ा इलाके में दो सांडों की लड़ाई एक लो फ्लोर बस पर भारी पड़ गई और उसमें सवार यात्रियों की जान सांसत में आ गई। हालांकि किसी को चोट नहीं लगी।
 
घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीएसएल) की एक लो-फ्लोर बस सीकर-जयपुर हाईवे पर टोडी मोड़ बस अड्डे पर खड़ी थी। इसी दौरान दो सांड लड़ते हुए बस के पास आ गए। एक सांड लो-फ्लोर बस में घुस गया और दूसरा दरवाजे पर खड़ा उससे लड़ता रहा।
 
 
रात लगभग साढ़े आठ बजे यह ड्रामा आधे घंटे चला उसके बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह सांडों को अलग किया। वीडियो में सांडों की लड़ाई में बस के शीशे भी टूटते नजर आ रहे हैं।
 
स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। हालांकि बस कंपनी के टोडी मोड डिपो के नियंत्रण कक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना में बस की सीटों व कुछ शीशों को नुकसान पहुंचा है। किसी यात्री को चोट लगने की जानकारी नहीं है।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख