1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राजस्थान
  4. patient dies due to jammed ambulance door in rajasthan

जाम हुआ एंबुलेंस का दरवाजा, अस्पताल के बाहर मरीज की मौत

राजस्थान के भीलवाड़ा में एक एंबुलेंस का दरवाजा जाम होने से उसमें मौजूद महिला मरीज को समय पर बाहर नहीं निकाला जा सका। हादसे में उसकी मौत हो गई।

rajasthan news in hindi
rajasthan news in hindi : राजस्थान के भीलवाड़ा में एक एंबुलेंस का दरवाजा जाम होने से उसमें मौजूद महिला मरीज को समय पर बाहर नहीं निकाला जा सका। हादसे में उसकी मौत हो गई। हालांकि एंबुलेंस परिचालन फर्म ईएमआरआईजीएचएस ने इस बात से इनकार किया है कि महिला की मौत एंबुलेंस का दरवाजा जाम होने के कारण हुई। मामले की जांच के लिए 4 सदस्यीय समिति गठित की गई है।
 
बताया जा रहा है कि सुलेखा (45) नामक महिला ने रविवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां एंबुलेंस का दरवाजा जाम हो गया। उसे एंबुलेंस का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि दरवाजा जाम होने के कारण कीमती समय बर्बाद हुआ, क्योंकि वह 15 मिनट तक एंबुलेंस के अंदर ही फंसी रही। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने मामले की जांच सहायक कलेक्टर अरुण जैन को सौंपी है।
 
भीलवाड़ा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी पी गोस्वामी ने भी मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच करने और जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के लिए चार सदस्यों की समिति गठित की गई है। उन्होंने कहा कि समिति एंबुलेंस का रिकॉर्ड, उसके अस्पताल पहुंचने का विवरण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य खामियों की जांच करेगी। 
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
कांग्रेस का दावा, पीएम मोदी ने मणिपुर को अमित शाह को आउटसोर्स किया