Daily Horoscope

एकलिंगनाथजी मंदिर पहुंचे विश्वराज सिंह मेवाड़, पूरी की शोक भंग करने की रस्म

Updated: बुधवार, 27 नवंबर 2024 (14:56 IST)
Mewar news in hindi : मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार की 'गद्दी' संभालने के बाद उठे विवाद के बीच विश्वराज सिंह मेवाड़ ने बुधवार को नाथद्वारा रोड स्थित श्री एकलिंगनाथजी मंदिर पहुंचे। विश्वराज ने भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर में दर्शन किए और अपने पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ की 10 नवंबर को हुई मौत से शुरू 'शोक को भंग' करने की रस्म पूरी की। इस अवसर पर मंदिर में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
 
वहीं उदयपुर में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिटी पैलेस के आसपास के क्षेत्रों में भारतीय न्यास संहिता की धारा 163 (पूर्व में सीआरपीसी की 144) के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। ALSO READ: महाराणा प्रताप के वंशजों की लड़ाई: उदयपुर में विश्वराज सिंह और लक्ष्यराज सिंह के विवाद की पूरी कहानी
 
विश्वराज को सिटी पैलेस में पवित्र अग्नि स्थल 'धूणी' के दर्शन की अनुमति देने के लिए बातचीत जारी है। पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए कुछ वरिष्ठ अधिकारी उदयपुर पहुंचे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि विश्वराज ने सोमवार को चित्तौड़गढ़ में एक कार्यक्रम में पूर्व मेवाड़ राजपरिवार के प्रमुख के रूप में 'गद्दी' संभाली। इसके बाद उनकी उदयपुर के सिटी पैलेस में धूणी और फिर एकलिंगनाथ जी मंदिर जाने की योजना थी।
 
हालांकि, उनके चाचा अरविंद सिंह मेवाड़ ने अपने वकील के माध्यम से सोमवार को समाचार पत्रों में दो सार्वजनिक नोटिस प्रकाशित करवाए, जिसमें सिटी पैलेस और एकलिंगनाथ जी मंदिर में अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगाई गई। नोटिस में कहा गया है कि श्री एकलिंगजी ट्रस्ट उदयपुर ने 25 नवंबर को केवल ट्रस्ट द्वारा अधिकृत लोगों को ही मंदिर में प्रवेश देने का निर्णय किया है। 
 
नोटिस छपने के बाद पैलेस के प्रवेश द्वार पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। विश्वराज सिंह को जब प्रवेश नहीं दिया गया तो हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गया जिसके बाद जिला प्रशासन ने सिटी पैलेस के 'धूणी' वाले विवादित हिस्से के लिए रिसीवर नियुक्त कर दिया।
 
इसके बाद विश्वराज सिंह बिना अनुष्ठान किए ही अपने आवास पर लौट गए। विश्वराज और अरविंद सिंह मेवाड़ के परिवार के बीच गतिरोध मंगलवार भी जारी रहा, जिसमें विश्वराज और अरविंद सिंह के बेटे लक्ष्यराज सिंह ने बिना नाम लिए एक-दूसरे पर निशाना साधा।
 
लक्ष्यराज सिंह ने मीडिया से कहा कि अनुष्ठान के नाम पर लोगों की जान जोखिम में डालना सही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी पदों पर बैठे कुछ लोग अपने निहित स्वार्थ के लिए प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं और जबरन उनके घर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर कोई प्रवेश चाहता है तो उसे अदालत जाना चाहिए। हालांकि लक्ष्यराज ने कहा कि एकलिंगनाथ जी मंदिर आम लोगों के लिए खुला है और कोई भी वहां जा सकता है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
Photo source : vishvaraj singh mawar x account (file photo)
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख