shradh paksha
✕

सचिन पायलट ने BJP पर साधा निशाना, बोले- लोगों को बांटने वाली ताकतों से बचना होगा

Updated: बुधवार, 4 दिसंबर 2024 (20:29 IST)
Sachin Pilot News : कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि राजस्थान में सत्तारूढ़ पार्टी की राजनीति ध्रुवीकरण पर टिकी है। इसके साथ ही पायलट ने कहा कि हमें लोगों को बांटने वाली ताकतों से बचना होगा। उन्होंने कहा, संभल के अंदर बेवजह निर्दोष लोगों की मौत हुई और कोई न कोई इसके लिए जिम्मेदार है। यह जो इन बातों को अंजाम देने वाले लोग हैं इनसे हमें परहेज करना पड़ेगा। पायलट टोंक में संबोधित कर रहे थे।
ALSO READ: भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास बोले- मेरी जान को खतरा हुआ तो सचिन पायलट होंगे जिम्मेदार
पायलट ने कहा, चाहे मसला संभल का हो या अजमेर का, कई ताकतें हैं इस देश में जो चाहती हैं कि जनता का ध्यान किसान, महंगाई, बेरोजगारी के बजाए इन मुद्दों पर आकर्षित किया जाए। इससे तनाव पैदा होता है। उन्होंने कहा, संभल के अंदर बेवजह निर्दोष लोगों की मौत हुई और कोई न कोई इसके लिए जिम्मेदार है। यह जो इन बातों को अंजाम देने वाले लोग हैं इनसे हमें परहेज करना पड़ेगा। ये ताकतें लोगों को बांटना चाहती हैं।
ALSO READ: अनुराग ठाकुर ने जिस प्रकार के शब्दों का इस्तेमाल किया वह निंदनीय : सचिन पायलट
कांग्रेस नेता ने कहा, आज (बुधवार को) राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संभल में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार से मिलना चाहते थे। उनको जाने से रोक दिया गया और वहां पर तनाव का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है क्योंकि भाजपा की जो राजनीति है वो ध्रुवीकरण पर टिकी हुई है। उन्होंने कहा, भाजपा के लोग धीमी आंच पर कुछ न कुछ सुलगाने की कोशिश करते रहते हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

अगला लेख