sundarkand

RPSC ने रद्द की प्रतियोगी परीक्षा 2022, जानिए क्‍यों उठाया य‍ह कदम

Updated: शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024 (20:55 IST)
Competitive Exams Case : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्व अधिकारी ग्रेड-दो और अधिशासी अधिकारी वर्ग-चार (स्वायत्त शासन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा, 2022 को परीक्षा के दौरान गोपनीयता भंग होने का हवाला देते हुए निरस्त कर दिया है। आयोग के अनुसार पिछले साल 14 मई को 111 पदों के लिए आयोजित परीक्षा में 196483 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
 
इनमें से परीक्षा के बाद पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से जारी सूची में कुल 311 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया। परीक्षा के दिन बीकानेर में परीक्षा केंद्रों पर नकल की घटनाएं हुईं और वहां तीन प्राथमिकी दर्ज की गईं। आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया, प्राथमिकी और उनकी चालान रिपोर्ट से यह स्पष्ट है कि परीक्षा केंद्रों पर अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए नकल की गई।
ALSO READ: सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा नतीजों को लेकर कर्नाटक सरकार को लगाई फटकार, जानें क्या है मामला
बयान के अनुसार, प्राप्त शिकायतों के संबंध में आयोग ने इस साल 12 जून को पुलिस के विशेष समूह एसओजी को जांच के लिए लिखा था। बयान में बताया गया कि दस्तावेज सत्यापन में अभ्यर्थियों के संदिग्ध पाए जाने पर आयोग ने इस वर्ष दो से आठ अगस्त तक कई अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की पुनः जांच भी की तथा जांच नोट तैयार कर आगे की जांच के लिए एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक को रिपोर्ट भेजी।
 
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने आयोग को अवगत कराया है कि परीक्षा के दौरान परीक्षा की गोपनीयता को लेकर गंभीर तथ्य प्रकाश में आए हैं। एसओजी ने मामला भी दर्ज किया है तथा कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। उपरोक्त सभी तथ्यों के मद्देनजर आयोग ने पाया कि उक्त परीक्षा के संचालन के दौरान कुछ परीक्षा केंद्रों पर वांछित शुचिता का पूर्ण अभाव रहा।
ALSO READ: Bihar : UPSC परीक्षा पास किए बिना 18 साल का लड़का बना IPS Officer, दे रहा था समोसा पार्टी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
ब्लूटूथ से नकल करने वाले कई अभ्यर्थियों के संबंध में दर्ज तीन मामलों की जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि परीक्षा की गोपनीयता भंग हुई है। इसलिए आयोग ने राजस्व अधिकारी ग्रेड-दो एवं अधिशासी अधिकारी वर्ग-चार (स्वायत्त शासन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा, 2022 को निरस्त करने तथा सभी आवेदित अभ्यर्थियों की परीक्षा निकट भविष्य में पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया है। (भाषा) (File Photo) 
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान : सीएम योगी

अगला लेख