dharma sangrah
✕

राजस्थान के टोंक में दूसरे दिन भी तनाव, पुलिस को नरेश मीणा की तलाश

Updated: गुरुवार, 14 नवंबर 2024 (09:01 IST)
Rajasthan news in hindi : राजस्थान के टोंक जिले के देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र में आज भी स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। बुधवार रात निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा के समर्थकों ने पुलिस पर पथराव किया और एक वाहन में आग लगा दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब पुलिस बल ने मीणा और उनके समर्थकों को धरना स्थल से हटाने की कोशिश की। पुलिस नरेश मीणा की तलाश कर रही है। 
 
अजमेर के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और नरेश मीणा व उनके समर्थकों को पुलिस ने घेर रखा है। भीड़ के तितर-बितर होने के बाद ही जलाए गए वाहनों की सही संख्या स्पष्ट हो पाएगी।
 
अधिकारी ने बताया कि भीड़ द्वारा एक वाहन में आग लगाए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस कानून-व्यवस्था को नियंत्रण में लाने में जुटी है।
 
देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का हाथ छोड़कर निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे नरेश मीणा ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात मालपुरा के उपखंड अधिकारी अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के समय चौधरी समरावता गांव के ग्रामीणों को मतदान के लिए मनाने का प्रयास कर रहे थे। चौधरी राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।
 
वहीं मीणा ने प्रशासन को चुनौती देते हुए गांव में धरना दिया और अपने समर्थकों से बड़ी संख्या में लाठी-डंडे लेकर समरावता गांव में एकत्र होने को कहा ताकि प्रशासन पर दबाव बनाया जा सके।
 
जानकारी के अनुसार, मतदान समाप्त होने के बाद पुलिस ने मीणा और उनके समर्थकों से मतदान केंद्र के बाहर से हटने को कहा ताकि मतदान दल ईवीएम मशीनों के साथ केंद्र से निकल सके लेकिन मीणा के समर्थक हिंसा पर उतारू हो गए और पुलिस पर पथराव किया।
 
इधर आरएएस अधिकारियों के संघ ने मीणा की गिरफ्तारी की मांग की और चेतावनी दी है कि गिरफ्तारी नहीं होने पर गुरुवार से पूरे राज्य में पेन डाउन हड़ताल की जाएगी।
 
देवली-उनियारा सहित राज्य की सात विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ और मतगणना 23 नवंबर को होगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख