ramcharitmanas

जयपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, 3 की मौत, 6 घायल

नशे में धुत्त चालक ने एसयूवी से पैदल यात्रियों और वाहनों को मारी टक्कर, 3 की मौत, 6 घायल। हादसे के विरोध में जयपुर में जमकर प्रदर्शन।

Updated: मंगलवार, 8 अप्रैल 2025 (13:25 IST)
Jaipur news in hindi : जयपुर के एक भीड़भाड़ इलाके में सोमवार रात नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने तेज गति से वाहन चलाते हुए कई पैदल यात्रियों और वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन को नशे में धुत एक फैक्ट्री मालिक चला रहा था। घटना के खिलाफ मंगलवार को बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। 
 
सोमवार रात एक अनियंत्रित कार एमआई रोड से नाहरगढ़ पुलिस थाना इलाके की संकरी गलियों में लगभग 7 किलोमीटर तक दौड़ती रही। इस दौरान इस वाहन ने कई लोगों को टक्कर मारी और खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। हालांकि बाद में वाहन को रोककर चालक को पकड़ लिया गया।
 
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बजरंग सिंह शेखावत ने कहा कि एसयूवी को शास्त्री नगर की राणा कॉलोनी का रहने वाला उस्मान खान (62) चला रहा था और घटना के समय नशे में था। उसका एसयूवी पर नियंत्रण नहीं रहा और वह नाहरगढ़ थाने के पास लगभग 500 मीटर तक जो भी सामने आया, उसको टक्कर मारता चला गया।
 
पुलिस ने बताया कि कार चालक ने पहले संतोषी माता मंदिर के पास एक स्कूटी-बाइक को टक्कर मारी और फिर सड़क पर गिरे लोगों को कुचलते हुए आगे निकल गया। रास्ते में कई लोगों और वाहनों को टक्कर मार दी। कार थाने के बाहर खड़े वाहनों से भी टकराई।
 
 
हादसे में घायल हुए लोगों में वीरेंद्र सिंह (48), ममता कंवर (50), मोनेश सोनी (28), मोहम्मद जलालुद्दीन (44), दीपिका सैनी (17), विजय नारायण (65), जेबुन्निशा (50), अंशिका (24) और अवधेश पारीक (37) शामिल हैं। सभी को सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने ममता कंवर और अवधेश पारीक को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान वीरेंद्र सिंह की मौत हो गई।
 
अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि कई घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि उस्मान खान विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में लोहे के बेड बनाने वाली फैक्ट्री का मालिक है। मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि घटना के समय वह काफी नशे में था।
 
पीड़िता ममता कंवर के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद इलाके में रोष फैल गया। लोगों ने मंगलवार सुबह सड़क पर प्रदर्शन किया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नाहरगढ़ रोड और आसपास के इलाकों में चार थानों की पुलिस तैनात की गई।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

नदी साफ करते-करते Bittu Tabahi पर पड़ी विदेशी CEO की नजर, मिला बड़ा जॉब ऑफर [VIDEO]

स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ी मुश्किल, 1 दिन की पुलिस कस्टडी, निशु आजाद केस में गंभीर धाराएं लगाईं

बिहार में बाढ़ और एमपी-राजस्थान समेत 19 राज्यों में भारी बारिश, जानें देशभर के मौसम का हाल

पेशाब से पिघल रहा है एवरेस्ट का ग्लेशियर, आ सकती है भयंकर तबाही

नेपाल में चौलानी नदी में भूस्खलन से बना मलबे का बांध, तबाही और फ्लैश फ्लड की आशंका से अलर्ट पर निचले इलाके

अगला लेख