Hanuman Chalisa
✕

राजस्थान में फिर मानसून एक्टिव, उदयपुर से बाड़मेर तक राजस्थान पानी पानी

Updated: बुधवार, 4 सितम्बर 2024 (12:52 IST)
Rajasthan rain : मानसून के एक बार फिर जोर पकड़ने से राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है और बीते चौबीस घंटे में उदयपुर, भीलवाड़ा व बाड़मेर जिले में कई जगह अति भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकतर भागों में आगामी 3-4 दिन मानसून सक्रिय रहने तथा कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। ALSO READ: Weather Update: गुजरात में फिर भारी बारिश, क्या है आंध्रप्रदेश और तेलंगाना का हाल?
 
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक, बीते 24 घंटों में राज्य में अधिकतर स्थानों पर बादलों की गरज के साथ वर्षा हुई। इस दौरान जयपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, कोटा, बूंदी, बारां, टोंक, जोधपुर, जालौर व पाली जिले में कहीं कहीं भारी वर्षा तथा उदयपुर, भीलवाड़ा एवं बाड़मेर जिले में कहीं कहीं भारी से अतिभारी वर्षा दर्ज की गई है।
 
सबसे अधिक 67 मिलीमीटर बारिश ऋषभदेव, उदयपुर में दर्ज की गई। इसके अलावा बाड़मेर के गुढ़ा मालानी में 147 मिलीमीटर व भीलवाड़ा के कोटड़ी में 119 मिमी पानी बरसा। यह अति भारी श्रेणी की बारिश है।
 
बूंदी के नैनवां में 93 मिमी, बांसवाड़ा में 86 मिमी, बाड़मेर के नोखड़ा में 84 मिमी, जयपुर के बस्सी में 84 मिमी, दौसा के लावण में 80 मिमी, जालोर के सांचौर में 80 मिमी, कोटा के पीपल्दा में 75 मिमी, बारां के मांगरोल में 77 मिमी व चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी में 73 मिमी बारिश दर्ज की गई।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख