Hanuman Chalisa

राजस्थान विधानसभा में गतिरोध समाप्त, कांग्रेस के 6 विधायकों का निलंबन रद्द

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत की टिप्पणी को लेकर राजस्थान विधानसभा में सप्ताह भर से जारी गतिरोध गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया।

Updated: गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025 (20:23 IST)
Rajasthan Assembly News: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) पर कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत (Avinash Gehlot) की टिप्पणी को लेकर राजस्थान विधानसभा में सप्ताह भर से जारी गतिरोध गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया।
 
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्रति उनके (डोटासरा के) आचरण और उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों के लिए माफी मांगने के बाद डोटासरा सहित 6 कांग्रेस विधायकों का निलंबन भी रद्द कर दिया गया।ALSO READ: विधानसभा में तीसरे दिन भी धरने पर कांग्रेस MLA, इंदिरा गांधी को दादी कहने पर नहीं थमा बवाल
 
टीकाराम जूली के साथ बैठक की और मामले को सुलझाया : शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के साथ बैठक की और मामले को सुलझाया। गतिरोध समाप्त होने के बाद कांग्रेस विधायक सदन में पहुंचे और कार्यवाही में हिस्सा लिया। जूली ने गतिरोध खत्म करने की पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने डोटासरा की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष के प्रति उनके आचरण और उनके लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों को लेकर माफी भी मांगी।
 
गोविंद सिंह डोटासरा का आचरण माफी लायक नहीं : मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर इस तरह का गतिरोध पैदा होता है तो इसे लंबा नहीं खींचना चाहिए, वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का आचरण माफी लायक नहीं था, लेकिन उन्होंने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली द्वारा उनकी तरफ से मांगी गई माफी स्वीकार कर ली है।ALSO READ: इंदिरा गांधी पर मंत्री की टिप्पणी पर बवाल, नाराज कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में गुजारी रात
 
देवनानी ने कहा कि डोटासरा ने उनके लिए जो शब्द इस्तेमाल किए थे, वे दुर्भाग्यपूर्ण हैं और देश की किसी भी विधानसभा में ऐसी बातें नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे (डोटासरा) भविष्य में ऐसा आचरण न दोहराएं।
 
देवनानी ने यह व्यवस्था भी दी कि अगली बार से अगर कोई विधायक हंगामे के दौरान अध्यक्ष के आसन के पास पहुंचता है तो बिना प्रस्ताव लाए विधायक का निलंबन मान लिया जाएगा। देवनानी के निर्देश पर सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने 6 कांग्रेस विधायकों-गोविंद सिंह डोटासरा, रामकेश मीणा, अमीन कागजी, जाकिर हुसैन, हाकम अली और संजय कुमार का निलंबन रद्द करने का प्रस्ताव रखा।
 
सदन ने प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया जिसके बाद निलंबन रद्द कर दिया गया। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने अध्यक्ष से अनुरोध किया कि जिन विधायकों का निलंबन रद्द किया गया है, उन्हें सदन के अंदर बुलाया जाए, लेकिन अध्यक्ष ने कहा कि यह काम कल किया जाएगा। मामला सुलझने के बाद विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने बजट पर अपना भाषण शुरू किया।(भाषा) 
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1,200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

अगला लेख