ramcharitmanas

राजस्थान में कोचिंग क्लासेस पर शिकंजा, विधानसभा में पेश हुआ कोचिंग सेंटर विधेयक

सभी कोचिंग सेंटर का अनिवार्य पंजीकरण, कोचिंग सेंटर के नियमन के लिए प्राधिकरण का निर्माण और पंजीकरण नियमों के उल्लंघन पर 5 लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान

Updated: गुरुवार, 20 मार्च 2025 (09:06 IST)
Rajasthan news in hindi : राजस्थान सरकार ने बु‍धवार को विधानसभा में राजस्थान कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक पेश किया, जिसमें सभी कोचिंग सेंटर का अनिवार्य पंजीकरण, कोचिंग सेंटर के नियमन के लिए प्राधिकरण का निर्माण और पंजीकरण नियमों के उल्लंघन पर 5 लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है।
 
प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम चंद बैरवा द्वारा पेश किए गए विधेयक को कोटा में विद्यार्थियों द्वारा आत्महत्याओं के मामलों को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस विधेयक के पारित होने के बाद राज्य में कोई भी कोचिंग सेंटर वैध पंजीकरण के बिना स्थापित या संचालित नहीं किया जाएगा।
 
मंत्री ने विधेयक के उद्देश्य व कारण के बारे में सदन में बताया कि यह विधेयक कोचिंग संस्थानों के व्यावसायीकरण को नियंत्रित करने और यह सुनिश्चित करने के लिए एक निर्णायक कदम है कि संस्थान विद्यार्थियों के कल्याण और सफलता को प्राथमिकता देते हुए एक संरचना के भीतर क्रियाशील रहें।
 
उन्होंने कहा कि इन सेंटर को विनियमित करने के पीछे सरकार का उद्देश्य अपने शैक्षणिक और व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के आकांक्षी लोगों के लिए अधिक स्वस्थ और अधिक सहायक वातावरण सृजित करना है।
 
मंत्री ने कहा कि पिछले दो दशकों में राजस्थान में कोचिंग सेंटर का अनियंत्रित प्रसार देखा गया है और ये सेंटर हर वर्ष लाखों विद्यार्थियों को नीट, आईआईटी-जेईई, आईआईएम प्रवेश परीक्षा और ‘क्लैट’ जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की गारंटी का वादा कर लुभाते हुए प्रायः व्यापक रूप से अनियमित वातावरण में संचालित होते हैं।
 
उन्होंने कहा कि इनमें से कई संस्थानों द्वारा किए गए झूठे दावों और अत्यधिक दबाव वाले वातावरण के परिणामस्वरूप जब अभ्यर्थियों की उम्मीदों के अनुरूप परिणाम नहीं आते हैं तो उनमें व्यापक निराशा और हताशा उत्पन्न होती है। इससे प्रायः तनाव का स्तर बहुत बढ़ जाता है और कई छात्र आत्महत्याएं भी करते हैं।
 
बैरवा ने कहा कि प्रस्तावित प्राधिकरण कोचिंग सेंटर का पंजीकरण सुनिश्चित करेगा तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए नीतियों और प्रावधानों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगा।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख