1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राजस्थान
  4. 6 people going to khatu shyam mandir dies in accident

राजस्थान में दर्दनाक हादसा, देवास से खाटू श्याम मंदिर जाते समय 6 श्रद्धालुओं की मौत

accident
Rajasthan accident news : राजस्थान के बूंदी जिले में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक वैन को टक्कर मार दी जिससे 6 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए।
 
पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के देवास जिले के नौ तीर्थयात्री राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे तभी बूंदी में सुबह करीब पांच बजे यह दुर्घटना हुई।
 
मृतकों की पहचान मदन नायक, मांगीलाल नायक, महेश नायक, राजेश और पूनम के रूप में की गई है। इनकी उम्र 16 से 40 वर्ष के बीच थी। शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।
 
हिंडोली थाने के क्षेत्राधिकारी पवन मीना ने बताया कि ट्रक गलत दिशा से आ रहा था और उसने तीर्थयात्रियों की वैन को टक्कर मार दी। ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिन्दी दिवस पर की बड़ी घोषणा