Hanuman Chalisa

राजस्थान से 109 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा, निष्कासन की कार्रवाई जारी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गत सप्ताह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पहलगाम हमले के मद्देनजर पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए थे

Updated: मंगलवार, 29 अप्रैल 2025 (16:52 IST)
Pakistani citizens: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद राजस्थान से 109 पाकिस्तानी नागरिकों (Pakistani citizens) को वापस भेजा जा चुका है जबकि 841 पाकिस्तानी नागरिकों ने दीर्घकालिक वीजा (LTV) के लिए आवेदन किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस मुख्यालय (police headquarters) के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यालय की सूचना के अनुसार विभिन्न वीजा लेकर राजस्थान प्रवास पर आए 841 पाकिस्तानी नागरिकों ने दीर्घकालिक वीजा (एलटीवी) के लिए आवेदन किया है।ALSO READ: फडणवीस बोले, महाराष्ट्र में सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान, सभी को बाहर करेंगे

प्रवक्ता के अनुसार गत दिनों में वीजा पर आए 109 पाकिस्तानी नागरिकों को हाल ही में राजस्थान से वापस पाकिस्तान भेजा जा चुका है।ALSO READ: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने कसा शिकंजा, 3 दिन में 509 पाकिस्तानी नागरिकों ने छोड़ा देश
 
मुख्यमंत्री ने जारी किए निर्देश : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गत सप्ताह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पहलगाम हमले के मद्देनजर पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) आनंद कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने संबंधित पुलिस अधीक्षकों व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे पाकिस्तानी नागरिक, जो एलटीवी के अलावा अन्य वीजा पर राज्य में रह रहे हैं, उनके निष्कासन की कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों में वर्णित समय सीमा के अनुसार की जाए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख