sawan somwar

राजस्थान की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

Updated: शनिवार, 8 सितम्बर 2018 (16:45 IST)
अजमेर। आम आदमी पार्टी राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 200 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी और इसके लिए पार्टी का घोषणा पत्र लगभग तैयार है। दिल्ली के चांदनी चौके क्षेत्र के आप की विधायक अलका लांबा ने शनिवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए 50 उम्मीदवारों की सूची शीघ्र ही घोषित कर दी जाएगी।


उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता चक्की के दो पाटों के बीच पिसकर रह गई और यहां की जनता बदलाव चाहती है, इसलिए आप पार्टी उनको विकल्प देना चाहती है। उन्होंने कहा कि अजमेर के तीर्थराज पुष्कर से रियाज अहमद मंसूरी तथा ब्यावर से मनजीत सिंह हुड्डा की उम्मीदवारी तय है।

उन्होंने दिल्ली के संदर्भ में कहा कि केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली तेजी से आगे बढ़ रही है और हम वहां के विकास के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा चाहते हैं, ताकि स्वतंत्र रूप से वहां विकास कराए जा सकें।

दस सितम्बर को भारत बंद पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस के भारत बंद से उनका कोई सरोकार नहीं है लेकिन पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के मुद्दे पर पार्टी का समर्थन है क्योंकि यह मुद्दा आम परिवार का मुद्दा है और आप पार्टी जनता के साथ खड़ी है।

दो दिवसीय दौरे पर अजमेर आईं अलका लांबा ने महान सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह की जियारत कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ भी की। इसके बाद लांबा पुष्कर के लिए रवाना हो गईं, जहां उनका पैदल मार्च मुख्य बाजार होते हुए गऊघाट पहुंचेगा और वह पुष्कर सरोवर की पूजा-अर्चना करेंगी। (वार्ता)

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद CJP का केंद्र पर वादाखिलाफी का आरोप, 24 अगस्त को बैठक, फिर आंदोलन के संकेत

राहुल गांधी के सामने छात्रा ने उठाया AI और Cyber Security का मुद्दा, पूछा- महंगी पढ़ाई से गरीब छात्रों का क्या होगा

अगला लेख