dharma sangrah
✕

राजस्थान में मतदान रविवार को

2086 उम्मीदवारों का भविष्‍य दांव पर

Written By भाषा
Updated: शनिवार, 30 नवंबर 2013 (15:34 IST)
FILE
जयपुर। राजस्थान विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए प्रदेश के 4 करोड़ 7 लाख से अधिक मतदाता रविवार को 2086 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान दलों की रवानगी का काम तेजी से शुरू हो गया है। मतदान सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा।

राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक जैन के अनुसार 4 करोड़ से अधिक मतदाता 43,233 मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रदेश में केंद्रीय एवं राज्य सुरक्षा बलों के 1 लाख 19 हजार से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय सुरक्षा बलों की 509 कंपनियां तैनात की गई हैं। पड़ोसी राज्यों से लगती सीमाएं सील कर दी गई हैं। प्रदेश के 10 हजार 733 मतदान केंद्र को अति संवेदनशील और संवेदनशील के रूप में चिह्नित कर इन मतदान केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

जैन के अनुसार मतदान शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगा, लेकिन मतदान केंद्र पर 5 बजे तक पहुंचे मतदाताओं को मताधिकार का मौका दिया जाएगा, चाहे इसमें कितना भी समय लगे।

उन्होंने प्रदेश के मतदाताओं से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की है। जैन ने कहा कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के कारण इस वर्ष गत विधानसभा चुनाव के मुकाबले 10 फीसद मतदान अधिक होने की उम्मीद है।

प्रदेश की 200 में से 199 सीटों के लिए मतदान रविवार को होगा और मतगणना 8 दिसंबर को होगी। चुरू विधानसभा सीट के लिए 13 दिसंबर को मतदान होगा, जहां बसपा उम्मीदवार की मृत्यु के कारण चुनाव कार्यक्रम फिर से घोषित किया गया है। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

Top News 14 November: छठ का खरना, असम में भीषण सड़क हादसा, अमेरिका में थमी उड़ानें और माइक्रोसॉफ्ट की माफी

अमेरिका में तकनीकी खराबी से ठप हुआ हवाई यातायात, FAA ने लगाया 'ग्राउंड स्टॉप'

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था