Hanuman Chalisa
✕

राजपाल को हटाओ, झोटवाड़ा बचाओ...

मुकेश बिवाल, जयपुर से

Written By WD
Updated: शनिवार, 9 नवंबर 2013 (19:50 IST)
जयपुर में भाजपा द्वारा घोषित कुछ उम्मीदवारों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। झोटवाड़ा क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ विरोध के सुर बुलंद कर दिए हैं।

KANAK MEDIA

शनिवार को क्षेत्र के लोगों ने हाथों में पोस्टर लेकर भाजपा के उम्मीदवार राजपालसिंह शेखावत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी अपने हाथों में पोस्टर लिए हुए थे, जिन पर लिखा हुआ था- 'राजपाल हटाओ, झोटवाड़ा बचाओ, दूसरा लाओ'। शेखावत वर्तमान में भी इसी क्षेत्र से विधायक हैं।

हालांकि राजपाल का विरोध करने वाले लोग किसी दूसरे नाम का समर्थन नहीं कर रहे हैं, साथ ही यहां फिलहाल कोई ऐसा दावेदार भी सामने नहीं है, जिसे पार्टी टिकट दे सके। पार्टी सूत्रों के मुताबिक यहां से उम्मीदवार बदलने की संभावना नहीं के बराबर है, लेकिन यह माना जा रहा है कि चुनाव में राजपाल को मुश्किलों का सामना जरूर करना पड़ सकता है। दूसरी ओर कांग्रेस ने यहां से अभी तक अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है।

राजपालसिंह छात्र जीवन से ही राजनीति कर रहे हैं। वे जयपुर यूनिवर्सिटी प्रेसीडेंट रहने के साथ ही भैरोंसिंह के मुख्‍यमंत्रित्वकाल में झोटवाड़ा क्षेत्र से ही विधायक रह चुके हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत