dharma sangrah
✕

ईवीएम खराब, देर से शुरू हुआ मतदान

Written By वार्ता
Updated: रविवार, 1 दिसंबर 2013 (11:57 IST)
FILE
अजमेर। राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए धीमी गति से शुरू हुआ मतदान धीरे-धीरे बढ़ रहा है लेकिन ईवीएम मशीनों के खराब होने के कारण कई जगह मतदान प्रभावित होने की भी सूचना है।

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार जिले के केकड़ी, किशनगढ़, अजमेर उत्तर सहित 9 बूथों पर मशीनें खराब होने की जानकारी मिलते ही तत्काल मशीनों को बदला गया है। हल्की सर्दी के साथ शुरू हुए मतदान के पहले 2 घंटे में 10 से 12 प्रतिशत मत मतदान होने की सूचना है।

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मॉडल स्कूल में मतदान प्रारंभ होने के आधे घंटे में ही मशीन खराब होने से लगभग 40 मिनट मतदान बाधित रहा। इसी तरह केकड़ी और किशनगढ़ में भी मशीन खराब होने से मतदान के बाधित होने की जानकारी मिली है।

हालांकि खराब मशीनों को बदलने के बाद मतदान पुन: शुरू हो गया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें भी लग गईं। भाजपा के चुनाव प्रचार के सदस्य और सांसद भूपेन्द्र यादव ने कुंदन नगर के मतदान केंद्र में सपत्नीक मतदान किया।

बाड़मेर से प्राप्त समाचार के अनुसार बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के गांधी चौक और बालिका विद्यालय में वोटिंग मशीनें खराब होने से कुछ देर तक मतदान रुका रहा। बाद में तकनीकी खराबी की वजह से मशीनों को बदला गया तथा मतदान शुरू हुआ।

शहरी क्षेत्र के गांधी चौक और बालिका विद्यालय में ईवीएम की खराबी से मतदान में देर हुई। रायसिंह नगर में भी ईवीएम खराब होने के कारण देर से मतदान शुरू हुआ। (वार्ता)

लेखक के बारे में
वार्ता
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

सपा-कांग्रेस घोषित रामद्रोही, राम भक्तों के खून से सने हैं इनके हाथ : योगी

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?