गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव
  4. »
  5. राजस्थान
Written By ND

कानून-व्यवस्था सुधारना पहली चुनौती : कांग्रेस

चुनाव 2008
राजस्थान कांग्रेस के प्रवक्ता सत्येंद्र सिंह राघव का मानना है कि पिछले पांच सालों में राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। उनकी पार्टी की सरकार के सामने प्रदेश की कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को सुधार कर आम जनता को भयमुक्त प्रशासन देना और शांति की बहाली प्रमुख चुनौती होगी। इसके अलावा रोजगार के नए रास्ते खोलकर बेरोजगारी दूर करना, प्रदेश में बिजली का उत्पादन बढ़ाकर उसे इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना तथा किसानों के लिए सिंचाई के पानी की पूरी व्यवस्था करना उनकी सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण काम होंगे। (नईदुनिया)