Daily Horoscope
✕

राजस्थान में राज बदलेगा या रिवाज, यह बताया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने

Updated: बुधवार, 29 नवंबर 2023 (14:30 IST)
Rajasthan Assembly Elections 2023: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) ने बुधवार को विश्वास जताया कि राज्य में एक बार फिर कांग्रेस (Congress) की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा (BJP) का धार्मिक ध्रुवीकरण का एजेंडा विफल रहा।
 
डोटासरा ने यहां मीडिया से कहा कि मतदान के बाद जो रुझान जनता, राजनीतिक विश्लेषकों से आ रहे हैं, उन सबसे एक ही बात निकलकर आ रही है कि राजस्थान में राज नहीं, बल्कि रिवाज बदलेगा। कांग्रेस पार्टी राजस्थान में एक बार फिर पूरे बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।
 
उल्लेखनीय है कि राज्य में हर विधानसभा चुनाव में राज यानी सरकार बदलने का 'रिवाज' है। इसी संदर्भ में डोटासरा ने दावा किया कि इस बार 'राज' नहीं 'रिवाज' बदलेगा। राजस्थान में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए मतदान 25 नवंबर को हुआ। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।
 
डोटासरा ने कहा कि  विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के लिए धार्मिक ध्रुवीकरण प्रमुख एजेंडा होता है लेकिन हमारी सरकार ने जिस तरह से सबको साथ लेकर काम किया, उससे राजस्थान में इनका यह एजेंडा नहीं चल पाया। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की चर्चा करते हुए डोटासरा ने कहा कि इन जनकल्याणकारी योजनाओं व राज्य के बेहतर प्रशासन के मॉडल की पूरे देश में चर्चा है तथा उनको अपनाने की भी होड़ मची है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख