Hanuman Chalisa
✕

राजस्थान सरकार ने पेपर लीक कराकर युवाओं के साथ किया खिलवाड़ : राजनाथ सिंह

Updated: बुधवार, 22 नवंबर 2023 (23:11 IST)
Rajnath Singh's statement regarding paper leak case : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि राजस्थान विकास की राह को छोड़कर बर्बादी की राह की ओर बढ़ चला है और भारतीय जनता पार्टी ही इस राज्य को बर्बादी और तबाही से बचा सकती है। सिंह ने कहा कि राजस्थान सरकार ने पेपर लीक कराकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
 
राजनाथ ने बुधवार को जिले उदयपुर के खेरवाड़ा और झाड़ोल में सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, यहां पर आए दिन कहीं ना कहीं हत्या, लूट, तरह-तरह के अपराध की घटनाएं होती रहती हैं। मासूम बच्चियों को उठा लेते हैं। ऐसी कई घटनाएं हुई हैं यहां पर और माताओं एवं बहनों की इज्जत और अस्मत सुरक्षित होनी चाहिए, उसकी कांग्रेस की सरकार को कोई चिंता नहीं है।
 
उन्होंने कहा कांग्रेस नीत राजस्थान ने पेपर लीक कराकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा, भाजपा का मानना है कि जाति, पंथ और मजहब के आधार पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और राजनीति होनी चाहिए तो इंसाफ और इंसानियत के आधार पर होनी चाहिए।
 
सिंह ने कहा कि राजस्थान में हालात इतने खराब हैं कि सरकार की एक महिला विधायक खुद को असुरक्षित मानती हैं। उन्होंने कहा, यदि सत्ताधारी कांग्रेस की विधायक स्वयं असुरक्षित महसूस करती हैं तो आप सब अपने को कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे।
 
सिंह ने कहा कि राजस्थान सरकार अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई, महिलाओं पर अत्याचार बढ़े और पेपर लीक हुए। उन्होंने कहा, ऐसी हुकूमत को लानत है, जो अपने यहां के माताओं, बहनो, बेटियों की इज्जत, अस्मत की सुरक्षा न कर सके, उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
 
उन्होंने कहा गहलोत सरकार ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया है और अगर कुछ किया है तो सिर्फ कुर्सी बचाने के लिए किया है। विकास करने के बजाय, ये आपस में लड़ रहे हैं। (भाषा) Edited By : Chetan Gour

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख