dharma sangrah
✕

राजस्थान का मौसम बदला, परिवर्तन तय : मोदी

Updated: सोमवार, 25 सितम्बर 2023 (17:19 IST)
Prime Minister Narendra Modi in Jaipur: राजस्थान के जयपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि राजस्थान का मौसम बदल चुका है। आने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य में परिवर्तन तय है। 
 
राजस्थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यहां के लोगों ने गहलोत सरकार को हटाने का संकल्प ले लिया है। गहलोत सरकार ने राज्य के लोगों के 5 साल बर्बाद कर दिए। मोदी ने कानून व्यवस्था को लेकर भी गहलोत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर भूल जाती है। किसानों से किए एक भी वादे पूरे नहीं किए। किसान को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। 
 
उन्होंने कहा कि मैं जो कहता हूं उसे करके भी दिखाता हूं। पूर्व सैनिकों से जो हमने वन रैंक, वन पेंशन का वादा किया था उसे पूरा किया। ऐसे में जनता ने भाजपा को लाने का फैसला कर लिया है। 
 
मोदी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश का गौरव नए आसमान पर है। जी20 सम्मेलन की सफलता से विरोधी भी हैरान हैं। मोदी ने कहा कि मेरी गारंटी में दम होता है। उन्होंने कहा कि शौर्य, स्वाभिमान और बलिदान की धरती राजस्थान आकर मैं सदैव गौरवान्वित महसूस करता हूं। जयपुर में ‘परिवर्तन संकल्प महासभा’ को संबोधित कर रहा हूं। (वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख