suvichar
✕

Rajasthan Election : 102 वर्षीय भूरी देवी और 98 वर्षीय खियाराम ने मत देकर लोकतंत्र में निभाई भागीदारी

Updated: बुधवार, 15 नवंबर 2023 (23:01 IST)
Rajasthan Assembly Elections 2023 : राजस्थान में आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव में पहली बार वरिष्ठ नागरिक (80 वर्ष से अधिक) एवं दिव्यांगों के लिए शुरू की गई घर बैठे मतदान सुविधा के तहत मंगलवार को 102 वर्षीय भूरी देवी और 98 वर्षीय खियाराम ने मत देकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई।
 
निर्वाचन विभाग के अनुसार, इस सुविधा के तहत जालोर, आहोर, भीनमाल, सांचौर व रानीवाड़ा विधानसभा में रिटर्निंग अधिकारी के निर्देशन में प्रथम दिन मंगलवार को होम वोटिंग के तहत गठित मतदान दलों ने मतदान कराया और भीनमाल विधानसभा क्षेत्र में घासेड़ी के बूथ संख्या 221 में 102 वर्षीय भूरी देवी, रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 69 के मतदाता करवाड़ा ग्राम निवासी 98 वर्षीय खियाराम, जालोर विधानसभा क्षेत्र में उनड़ी के 92 वर्षीय मोडाराम, आहोर विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 17 के मतदाता भंवरानी ग्राम के निवासी 85 वर्षीय बगदाराम ने होम वोटिंग के माध्यम से अपना मत डालकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई।
 
बुजुर्ग मतदाताओं ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इन चुनावों में वरिष्ठ नागरिक (80 वर्ष से अधिक) एवं दिव्यांगजन के लिए होम वोटिंग के प्रावधानों को प्रशंसनीय बताया। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत पावटा के सेदरिया बालोतान ग्राम में बूथ संख्या 198 में 81 वर्षीय कानसिंह, रानीवाड़ा के दहीपुर में 81 वर्षीय प्रेमा, भंवरानी के बूथ संख्या 17 में 85 वर्षीय तलसी देवी, मैत्रीवाड़ा की 89 वर्षीय वादू देवी, थलवाड़ के बूथ संख्या 85 में 84 वर्षीय पेपी देवी सहित जिले की पांचों विधानसभाओं में 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक मतदान किया।
विधानसभा आम चुनाव 2023 को लेकर मंगलवार से प्रारंभ हुई होम वोटिंग के तहत जिले की आहोर, जालोर, भीनमाल, सांचौर व रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांग मतदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक होम वोटिंग के माध्यम से मतदान किया। जालोर विधानसभा क्षेत्र में बाकरा के बूथ संख्या 134 में 53 वर्षीय दिव्यांग चंद्रा ने होम वोटिंग से मतदान के पश्चात् दिव्यांग मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा की जा रही होम वोटिंग को लोकतंत्र की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण बताया।
 
जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन ने जालोर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न होम वोटिंग स्थलों पर पहुंचकर मतदान कार्य का जायजा लिया तथा मतदान दल कार्मिकों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वोटिंग करवाने को लेकर निर्देशित किया।

जालोर जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2171 मतदाता होम वोटिंग करेंगे, इनमें वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं की संख्या 1887 एवं दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 284 है जिनके लिए 56 मतदान दलों को नियुक्त किया गया है जिनमें 41 मूल मतदान दल व 15 आरक्षित मतदान दल हैं, जिन्हें सोमवार को प्रशिक्षण उपरांत विधानसभावार रवाना किया गया।
 
विधानसभा क्षेत्र आहोर में वरिष्ठ नागरिक मतदाता 375 एवं दिव्यांग मतदाता 92 हैं जिनके लिए 10 मतदान दल, जालोर विधानसभा में वरिष्ठ नागरिक मतदाता 348 एवं दिव्यांग मतदाता 82 हैं, जिनके लिए 10 मतदान दल, भीनमाल में वरिष्ठ नागरिक मतदाता 181 एवं दिव्यांग मतदाता 25 हैं जिनके लिए 11 मतदान दल, विधानसभा सांचौर में वरिष्ठ नागरिक मतदाता 504 एवं दिव्यांग मतदाता 53 हैं जिनके लिए 14 मतदान दल तथा रानीवाड़ा विधानसभा में वरिष्ठ नागरिक मतदाता 479 एवं दिव्यांग मतदाता 32 हैं जिनके लिए 11 मतदान दलों को लगाया गया है। (एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख