Daily Horoscope
✕

Rajasthan Election : चारवली में ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, शेखावाटी में समर्थकों के बीच हुई झड़प

Updated: शनिवार, 25 नवंबर 2023 (18:30 IST)
Rajasthan Assembly Election Voting : राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान के दौरान जहां एक गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया, वहीं कुछ जगहों पर उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच मामूली झड़प हुई। हालांकि कुल मिलाकर मतदान अब तक शांतिपूर्ण रहा है।
 
सिरोही जिले के पिंडवाड़ा आबू निर्वाचन क्षेत्र के चारवली गांव ने मतदान का बहिष्कार किया। एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की मांग उनकी ग्राम पंचायत को बदलने और उनके गांव के पास राजमार्ग के किनारे एक सर्विस रोड के निर्माण की है। उनका कहना है कि गांव को हाईवे से जोड़ने वाली सड़क पर कई बार सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, इसलिए सर्विस रोड की जरूरत है। गांव में 890 मतदाता हैं।
 
अधिकारियों ने उन्हें वोट देने के लिए मनाने की कोशिश की। राजस्थान के पाली जिले में एक राजनीतिक दल के एजेंट की शनिवार को मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार संभवत: हृदय गति रुकने के कारण एजेंट शांति लाल की मौत हुई। एक अधिकारी ने बताया कि शांति लाल सुमेरपुर निर्वाचन क्षेत्र में बूथ संख्या 47 पर राजनीतिक पार्टी के एजेंट थे और वह वहीं गिर गए।
 
उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने कहा, संभवत: ह्रदय गति रुकने के कारण ऐसा हुआ। उदयपुर के एक मतदान केन्द्र पर 62 वर्षीय सत्‍येंद्र अरोड़ा की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
 
एक अधिकारी ने बताया कि अरोड़ा मतदान केंद्र पर गिर पड़े। परिवार के सदस्य उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, सीकर के फतेहपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद पथराव हुआ। पुलिस ने बताया कि यह घटना एक मतदान केंद्र के पास हुई।
 
थानाधिकारी इंद्राज सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। धौलपुर की बाड़ी सीट पर दो उम्मीदवारों के समर्थकों के दो समूहों के बीच झड़प की सूचना मिली है। सीकर के श्रीमाधोपुर में एक नवविवाहित जोड़ा वोट डालने पहुंचा। कल उनकी शादी हुई थी।
 
चित्तौड़गढ़ में बिस्तर पर पड़े एक मतदाता को स्ट्रेचर पर मतदान केंद्र तक लाया गया। राज्यभर में मतदान केंद्र पर सेल्फी पॉइंट लगाए गए थे, जहां लोगों ने विशेषकर युवा मतदाताओं ने सेल्फी ली। राज्य की 200 विधानसभा सीट में से 199 पर मतदान सुबह शुरू हुआ। करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख