sundarkand
✕

अग्निपथ योजना को लेकर राहुल ने साधा मोदी पर निशाना, कहा- लाखों युवाओं के सपने तोड़ दिए

Updated: बुधवार, 22 नवंबर 2023 (16:33 IST)
Rajasthan Assembly Elections 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सेना में अल्पकालिक भर्ती की अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) को लेकर केंद्र की नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि यह योजना लाकर, देश की रक्षा करने के लाखों युवाओं के सपने तोड़ दिए गए हैं।
 
उन्होंने धौलपुर के राजाखेड़ा में एक चुनाव रैली में कहा कि अग्निपथ योजना क्यों आई, क्योंकि नरेन्द्र मोदी जी ने आपके जीएसटी का पैसा आपकी जेब से निकाल कर सीधा अडाणी की जेब में डाल दिया और लाखों युवा, जो चार बजे सुबह उठते हैं, देश की रक्षा करना चाहते हैं, उनका सपना खत्म कर दिया, उनका दिल तोड़ दिया।
 
राहुल गांधी ने दोहराया कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनते ही जाति जनगणना करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि देश में दलित, पिछड़े वर्ग के लोगों को अपनी वास्तविक जनसंख्या पता होना जरूरी है और इसके लिए जातीय जनगणना जरूरी है।
 
राहुल गांधी ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि आज इस देश में धन को कैसे बांटा जा रहा है, धन किसके हाथ जा रहा है, क्या सचमुच में हिन्दुस्तान का धन भारत माता की जनता के हाथ में जा रहा है या फिर भारत माता का धन चुने हुए लोगों के हाथ में जा रहा है? 
 
धौलपुर के राजाखेड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने संसद में केंद्र सरकार से जाति जनगणना कराने की मांग की लेकिन जिस दिन मैंने संसद में यह बात कही, उस दिन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण बदल गए।
 
उन्होंने कहा कि पहले मोदी कहते थे कि वह ओबीसी हैं, लेकिन जब मैंने ओबीसी की आबादी का सवाल उठाया, उसके बाद से नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि हिंदुस्तान में सिर्फ एक जाति है, वह है गरीब,  वोट लेने के लिए नरेन्द्र मोदी ओबीसी हो गए, मगर जब ओबीसी को भागीदारी देने का सवाल आया, उनकी आबादी पता लगाने की बात आई तो नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि देश में ओबीसी हैं ही नहीं, दलित हैं ही नहीं, आदिवासी हैं ही नहीं, सामान्य वर्ग है ही नहीं, सिर्फ एक जाति है और वह है गरीब।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि मैंने मन बना लिया है कि अगर राजस्थान में हमारी सरकार आएगी तो पहला काम राजस्थान में जाति जनगणना कराने का होगा और जैसे ही दिल्ली में हमारी सरकार आएगी, कांग्रेस पार्टी पूरे देश में जाति जनगणना करवाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इधर उधर करने वाला नरेन्द्र मोदी, जेब काटने वाला अडाणी, और बाद में लाठी मारने वाला अमित शाह।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि जो भी हम करते हैं हम गरीब जनता के लिए करते हैं। चाहे वह स्वास्थ्य योजना हो, मनरेगा हो, भोजन का अधिकार हो, नहर योजना हो, सारा काम हम गरीब जनता के लिए करते हैं और वह (मोदी) पूरा का पूरा काम दो तीन बड़े उद्योगपतियों के लिए करते रहते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि आपको निर्णय लेना है, आप अडाणी की सरकार चाहते हो, भाजपा की सरकार चाहते हो, या आम जनता की, किसानों की, मजदूरों की, छोटे दुकानदारों की, युवाओं की सरकार चाहते हो।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख