sundarkand

शेखावत बोले, राजस्थान में BJP आ रही और Congress का जहाज डूब रहा

Updated: बुधवार, 8 नवंबर 2023 (15:41 IST)
Rajasthan Assembly Elections: केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने बुधवार को दावा किया कि राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) जीत दर्ज करेगी। उल्लेखनीय है विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के कई लोगों ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
 
इसकी ओर इशारा करते हुए शेखावत ने पार्टी के मीडिया सेंटर में संवाददाताओं से कहा कि भाजपा के तहसील कार्यालय और जिला कार्यालय से लेकर प्रदेश कार्यालय तक प्रतिदिन हजारों लोग भाजपा के परिवार से जुड़ रहे हैं। यह इस बात का परिचायक है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार में आ रही है और कांग्रेस का जहाज डूब रहा है।
 
शेखावत ने कहा कि इस डूबते जहाज को छोड़कर कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यह तय है कि भाजपा आएगी, कांग्रेस जाएगी।
 
उल्लेखनीय है कि राज्य विधानसभा की 200 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान होना है जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिलाओं पर दिए गए बयान पर माफी मांगे जाने से जुड़े एक सवाल के जवाब में केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अब अनर्गल बयान देने वालों के माफी मांगने का सिलसिला शुरू हो गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख