suvichar
✕

Rajasthan Election : राजस्थान में कांग्रेस जारी करेगी घोषणा पत्र, हो सकता है ये ऐलान...

Updated: सोमवार, 20 नवंबर 2023 (22:45 IST)
Congress will release manifesto in Rajasthan : राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र मंगलवार को जारी करेगी। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पहले ही घोषणा पत्र जारी कर चुकी है। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा और नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
 
पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट यहां घोषणा पत्र जारी करेंगे।
 
अशोक गहलोत पहले ही राज्य के लोगों के लिए सात गारंटियों की घोषणा कर चुके हैं जिनमें परिवार की महिला मुखिया को 10,000 रुपए का वार्षिक सम्मान, 500 से 1.05 करोड़ परिवारों के लिए एलपीजी सिलेंडर, पशुपालकों से दो रुपए प्रति किलोग्राम गोबर की खरीद, सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना के लिए कानून, लैपटॉप या शामिल हैं।
 
सरकारी कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को टैबलेट, प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए प्रति परिवार 15 लाख रुपए तक का बीमा कवर और अंग्रेजी माध्यम में स्कूली शिक्षा भी इनमें शामिल हैं।
 
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पहले ही घोषणा पत्र जारी कर चुकी है। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा और नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख