biodatamaker

भाजपा के सभी नेताओं की भाषा एक जैसी, मुद्दों की बात ही नहीं करते : अशोक गहलोत

Updated: सोमवार, 20 नवंबर 2023 (19:42 IST)
Ashok Gehlot's statement regarding BJP leaders : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि राज्य में चुनाव प्रचार के लिए आ रहे भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं की भाषा एक जैसी है और वे मुद्दे की बात ही नहीं करते। इसके साथ ही गहलोत ने कहा कि अगर केंद्र सरकार पेट्रोल के दाम कम करना चाहती है तो उसे उत्पाद शुल्क घटाना चाहिए।
 
गहलोत ने कहा, भाजपा के जितने भी नेता आ रहे हैं, चाहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों, गृहमंत्री अमित शाह हों या कोई केंद्रीय मंत्री या अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री हों, सबके भाषण एक जैसे ही हैं। पांच साल में हमने दलितों, पिछड़ों, युवाओं और किसानों के लिए जो काम किया, उस पर कोई बहस नहीं हो रही।
 
गहलोत ने कहा, उस पर वह नहीं बोलेंगे। वे खाली गैर मुद्दों' को 'मुद्दा’ बना रहे हैं। वे एक ही भाषा बोल रहे हैं। भड़काने वाली भाषा, जो लोकतंत्र के हित में नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित रोड शो के बारे में गहलोत ने कहा, यह सब दिखावा है उनका।
 
गहलोत ने कहा, कई राज्यों में रोड शो कर चुके हैं, हिमाचल प्रदेश व कर्नाटक में मार खा गए। बजरंग बली, बजरंग बली बोले थे, बजरंग बली ने ही उन्हें अस्वीकार कर दिया कि आप मेरे नाम का दुरुपयोग क्यों कर रहे हो। वहां कामयाब नहीं हो पाए। गहलोत ने कहा, भगवान भी समझते हैं कि हद हो गई है, मैं सबके लिए हूं, सबके घर-घर में हूं और ये लोग, ये पार्टी मेरा ही दुरुपयोग कर रही है। कब तक बर्दाश्त करेंगे वे?
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सीमावर्ती गंगानगर जैसे जिलों में पेट्रोल के दाम पड़ोसी पंजाब व हरियाणा से अधिक होने का अहसास राज्य सरकार को है लेकिन बीते 25 साल में राज्य की कोई भी सरकार इसे कम नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार पेट्रोल के दाम कम करना चाहती है तो उसे उत्पाद शुल्क घटाना चाहिए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख