Daily Horoscope
✕

पंजाब और गोवा में मतदान से जुड़ी हर जानकारी...

Updated: शनिवार, 4 फ़रवरी 2017 (23:54 IST)
नई दिल्ली। विधानसभा चुनावों में गोवा में रिकॉर्ड 83 प्रतिशत तथा पंजाब में 70 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव उपायुक्त उमेश सिन्हा और संजीव सक्सेना ने सम्मेलन में बताया कि दोनों राज्यों में मतदान का यह प्रतिशत शाम 5 बजे तक का है और इसके बाद कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी हुईं थी। गोवा में वर्ष 2012 में 81.18 प्रतिशत और वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 77.03 प्रतिशत वोट डाले गए थे। पंजाब में पिछले विधानसभा चुनाव में 78.06 प्रतिशत और लोकसभा चुनाव में 70.89 प्रतिशत मतदान हुआ था।
*
* 
सिन्हा ने बताया कि राज्य में मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। हालांकि तरनतारन जिले के एक गांव में दो राजनीतिक दलों के समर्थक आपस में भिड़ गए। उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि राज्य विधानसभा की 117 सीटों के लिए कुल 1145 उम्मीदवार चुनाव मैदान है जिनमें 1063 पुरुष और 81 महिला हैं। एक उम्मीदवार किन्नर हैं। राज्य में कुल दो करोड़ 29 हजार 616 मतदाता हैं और इनमें से नौ करोड़ 3 लाख 75 हजार 546 महिलाएं हैं।
 
उन्होंने बताया कि राज्य में चुनाव के दौरान कुल 32.02 करोड रुपए की नकदी जब्त की गई है। इसके अलावा 10.9 लाख रुपए के शराब और 30.69 करोड रुपए के नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। चुनाव उपायुक्त संजीव सक्सेना ने बताया कि गोवा में शाम पांच बजे तक रिकॉर्ड 83 प्रतिशत मतदान दर्ज की गया है। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। हालांकि मडगांव के एक मतदान केंद्र पर फिर से मतदान होगा। इस मतदान केंद्र पर चुनाव अधिकारी की गलती से पूरा आंकड़ा गायब हो गया।
 
उन्होंने बताया कि राज्य विधानसभा की कुल 40 सीटों पर कुल 232 उम्मीदवार चुनाव में थे जिनमें से 19 महिलाएं हैं। राज्य में कुल 11 लाख 10 हजार 884 मतदाता है जिनमें से 5 लाख 64 हजार 142 महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि उत्तरी गोवा में 84 प्रतिशत और दक्षिण गोवा में 81 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान राज्य में 73232 लीटर शराब जब्त की गई है। इसके अलावा 5.6 किलोग्राम मादक पदार्थ मिले। दोनों राज्यों में मतगणना 11 मार्च होगी।  

चुनाव उपायुक्त उमेश सिन्हा और संजीव सक्सेना ने बताया कि पंजाब में में मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। हालांकि तरनतारन जिले के एक गांव में दो राजनीतिक दलों के समर्थक आपस में भिड़ गए। उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 
 
उन्होंने बताया कि राज्य विधानसभा की 117 सीटों के लिए कुल 1145 उम्मीदवार चुनाव मैदान है जिनमें 1063 पुरुष और 81 महिला हैं। एक उम्मीदवार किन्नर है। राज्य में कुल दो करोड़ 29 हजार 616 मतदाता हैं और इनमें से नौ करोड़ तीन लाख 75 हजार 546 महिलाएं हैं।  
          
उन्होंने बताया कि राज्य में चुनाव के दौरान कुल 32.02 करोड़ रुपए की नकदी जब्त की गई है। इसके अलावा 10.9 लाख रुपए के शराब और 30.69 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। दोनों राज्यों में आज संपन्न चुनावों की मतगणना 11 मार्च को होगी। 
        
इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आप पार्टी को समर्थन देने तथा शांतिपूर्ण मतदान के लिए पंजाब के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने पार्टी को भारी समर्थन देने के लिए जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि सबसे अधिक सीटें जीतकर दिल्ली का इतिहास दोहराया जाएगा। (वार्ता) 
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख