Daily Horoscope
✕

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी

Updated: शनिवार, 4 फ़रवरी 2017 (12:11 IST)
चंडीगढ़। पंजाब में कड़ी सुरक्षा के बीच 117 विधानसभा सीटों के लिए मतदान आज सुबह आठ बजे शुरू हो गया। इन चुनावों में 1,145 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। राज्य में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन, विपक्षी दल कांग्रेस और पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरने वाली आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
 
शिरोमणि अकाली दल:शिअद: ने 94 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किये हैं जबकि उसकी सहयोगी भाजपा ने बाकी की 23 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। आप ने 112 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किये हैं जबकि लुधियाना के बैंस बंधुओं के नेतृत्व वाली आप की सहयोगी लोक इंसाफ पार्टी पांच सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
 
चुनावी मैदान में उतरने वाले अन्य दलों में बसपा, आप के पूर्व नेता सुच्चा सिंह छोटेपुर के नेतृत्व वाली अपना पंजाब पार्टी, वाम दल भाकपा और माकपा और शिअद-अमृतसर शामिल हैं। इस चुनाव में कुल 1,98,79,069 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे जिनमें 93,75,546 महिला मतदाता है और 415 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
 
निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अर्धसैन्य बलों की 200 से ज्यादा टुकड़ियों को तैनात किया गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अमृतसर लोकसभा सीट के लिए भी मतदान शुरू हो गया है। चुनावी मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों में 81 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर है। राज्य में मतदान के लिए 22,615 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
 
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कुल 1.77 करोड़ मतदाता और 98 महिलाओं समेत 1078 उम्मीदवार थे।
चुनावी मैदान में उतरने वाले मुख्य उम्मीदवारों में पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह (पटियाला और लांबी सीट), मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (लांबी) और उनके बेटे उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल (जलालाबाद) शामिल हैं। अन्य प्रतिष्ठित उम्मीदवारों में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रजिन्दर कौर भट्ठल (लहरागागा), कांग्रेस की टिकट से भठिंडा से चुनाव लड़ रहे बादल के भतीजे मनप्रीत सिंह बादल और जलालाबाद से आप सांसद भगवंत मान भी हैं।
 
पंजाब जल विवाद पर शीर्ष न्यायालय के फैसले के विरोध में अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के कारण अमृतसर लोकसभा सीट खाली हो गयी थी। अमृतसर में 14 लाख से ज्यादा मतदाता हैं।
 
लोकसभा सीट के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में भाजपा नेता रजिंदर मोहन सिंह छीना प्रतिष्ठित उम्मीदवार हैं जो कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला और आप के उपकार सिंह संधू के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। मतों की गिनती 11 मार्च को होगी। (भाषा) 
Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

त्रिपुरा में तस्करों ने BSF जवानों पर लाठी-डंडों से हमला कर छीनी राइफल, 8 गिरफ्तार (वीडियो)

पीएम मोदी ने पुणे मेट्रो को दिखाई हरी झंडी़, कहा- भारत सबसे तेजी से गरीबी घटाने वाला और विकास करने वाला देश

Manipur Violence: 24 घंटे में 5 कुकी युवकों की हत्या से फिर सुलगा मणिपुर, बंद और तनाव के बीच सुरक्षा बल हाई अलर्ट

बाबा के बयान पर बाबाओं में भोकाल, यादवों ने फूंका पर्चीबाज धीरेंद्र शास्‍त्री का पुतला, राम-कृष्‍ण पर बनाया था मजाक

'चावल का कटोरा' कहे जाने वाले कुलगाम में तेजी से बदल रही तस्वीर, धान के खेतों की जगह ले रहे सेब के बाग

अगला लेख