ramcharitmanas

बादल परिवार को सत्ता से बेदखल करने आया हूं : सिद्धू

Updated: रविवार, 22 जनवरी 2017 (15:37 IST)
अमृतसर पूर्व (अमृतसर)। अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट पर इस बार सभी की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने के बाद पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू इस सीट से चुनावी समर में हैं और इस दावे के साथ मैदान में डटे हैं कि उनका मिशन 'पंजाब बचाओ' है और वे राज्य को लूटने वाले बादल परिवार को सत्ता से बेदखल करने का इरादा रखते हैं।
 
53 वर्षीय सिद्धू के इस सीट से मैदान में उतरने से अन्य उम्मीदवार उनके साये में छिप गए-से लगते हैं जिसमें भाजपा के जिला प्रमुख एवं पार्टी के पार्षद राजेश कुमार हनी शामिल हैं। हनी ने 2007 और फिर 2012 में नगर निकाय चुनाव जीता था। इस सीट से चुनाव लड़ने वाले 15 उम्मीदवारों में 5 निर्दलीय शामिल हैं। आप के सरबजोत सिंह इस सीट से मैदान में हैं जबकि बसपा से तरमेस सिंह और भाकपा ने बलदेव सिंह को टिकट दिया है।
 
अमृतसर पूर्व सीट को साल 2012 में अमृतसर उत्तर सीट से निकाला गया था और इस सीट पर 1,52,413 मतदाता हैं जिनमें 81,240 पुरुष और 71,173 महिला मतदाता शामिल हैं। पवित्र शहर अमृतसर के अन्य हिस्सों की तरह यह क्षेत्र भी भीषण ठंड से प्रभावित है हालांकि सिद्धू अपनी कहावतों और उक्तियों से लोगों में गर्माहट लाने का प्रयास कर रहे हैं।
 
भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने और इस सीट से चुनाव लड़ने वाले सिद्धू अपनी चुनावी सभाओं में बादल परिवार पर करारा प्रहार कर रहे हैं और 'भाग बादल भाग, कुर्सी खाली कर' जैसे जुमलों का प्रयोग कर रहे हैं। (भाषा)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है संवैधानिक संस्थाओं में जनता का विश्वास : CM योगी

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

अगला लेख