biodatamaker

पंजाब में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को मतदान

Updated: शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017 (14:30 IST)
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के 117 सदस्यों का चुनाव करने के लिए शनिवार को मतदान होगा, जहां शिरोमणि अकाली दल-भाजपा का गठबंधन अपने 10 साल के शासन के बाद सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रहा है और उसे कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी से कड़ी चुनौती मिल रही है।
 
मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद हो रहे इस पहले चुनाव में 1.98 करोड़ लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव के लिए 1,145 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें से 81 महिलाएं हैं और एक ट्रांसजेंडर है।
 
राज्य में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए अर्द्धसैनिक बलों की 200 से ज्यादा कंपनियां (एक कंपनी में 80-100 कर्मी होते हैं) तैनात की गई हैं। यहां चुनाव प्रचार खत्म होने से मुश्किल से 2 दिन पहले एक कार बम विस्फोट हुआ जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। पंजाब पुलिस ने इस घटना के आतंकी घटना होने की संभावना से इंकार नहीं किया।
 
निर्वाचन कार्यालय के एक प्रवक्ता ने यहां शुक्रवार को बताया कि चुनावी तंत्र निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अमृतसर लोकसभा सीट के लिए भी शनिवार को उपचुनाव होगा।
 
राज्य के 1,98,79,069 मतदाताओं में से 93,75,546 महिलाएं और 415 ट्रांसजेंडर हैं। समूचे राज्य में 22,615 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। 83 विधानसभा क्षेत्र सामान्य श्रेणी के हैं जबकि 34 आरक्षित हैं।
 
पंजाब में शिअद-भाजपा गठबंधन, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणिय मुकाबला हो रहा है। आप का दावा है कि वह दिल्ली वाली अपनी सफलता को राज्य में दोहराएगी, जहां 2015 के चुनाव में उसने कांग्रेस और भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया था। (भाषा)
Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

किसी ने 12वीं के साथ किया नीट, किसी ने नीट और जेईई मैन्स दोनों, प्रतिभा देख प्रभावित हुए सीएम डॉ. मोहन यादव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा एमपी आएं तो अपने कांग्रेस के शासनकाल का हिसाब भी जनता को बताएं

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Maruti Suzuki : छोटी और सस्ती इलेक्ट्रिक कारों पर बड़ा अपडेट, मारुति सुजुकी ने EV को लेकर बताया अपना प्लान

अगला लेख