ganesh chaturthi
✕

अमरिंदर ने दाखिल किया लांबी से नामांकन

Updated: बुधवार, 18 जनवरी 2017 (20:07 IST)
मलौट (पंजाब)। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने बुधवार को लांबी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया जो मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का गृहक्षेत्र भी है। अमरिंदर ने इस मौके पर कहा कि यह मुकाबला 'सभी मुकाबलों का दादा' होगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कल पटियाला सीट से नामांकन दाखिल किया था और लोगों से आह्वान किया था कि वे उनके गृहक्षेत्र में उनका ख्याल रखें और वे लांबी में बादल से मुकाबला कर उन्हें करारी शिकस्त देंगे।
 
मलौट में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद अमरिंदर एक जुलूस की शक्ल में लांबी तक गए और प्रकाश सिंह बादल के गढ़ में उनका खेल बिगाड़ने का और पंजाब के राजनीतिक दृश्य से उन्हें साफ करने का संकल्प लिया।
 
उन्होंने कहा कि वे पिछले 10 साल तक राज्य की जनता पर हुए अत्याचारों के लिए बादल को सबक सिखाएंगे। अमरिंदर ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल और उनके परिजनों को गलत कामों के लिए तथा राज्य की ऐसी बुरी हालत करने के लिए बख्शा नहीं जाएगा।
 
राज्य में आप का कोई वजूद नहीं बताते हुए अमरिंदर ने अरविंद केजरीवाल पर यह दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया कि सत्ता विरोधी लहर में वोटों का विभाजन होगा। उन्होंने दावा किया, कांग्रेस बिना मुश्किल के जीत जाएगी और इन चुनावों में जबरदस्त जीत हासिल करेगी। (भाषा)  
Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख