Hanuman Chalisa
✕

अमृतसर के पहले मेयर भाजपा के चुघ के खिलाफ मैदान में

Updated: बुधवार, 25 जनवरी 2017 (17:19 IST)
अमृतसर सेंट्रल (अमृतसर)। अमृतसर सेंट्रल विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है। अमृतसर के पहले मेयर और कांग्रेस के नेता ओमप्रकाश सोनी इस सीट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता तरुण चुघ के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, हालांकि ‘आप’ भी खुद को एक अच्छे विकल्प के तौर पर पेश कर रही है। 
 
वर्ष 1991 में अमृतसर के पहले मेयर चुने गए सोनी (59) ने वर्ष 2012 विधानसभा चुनावों में चुघ (45) को हराया था। सोनी अमृतसर पश्चिम से 2 बार निर्दलीय विधायक रहे लेकिन वर्ष 2007 में इसी सीट से तीसरी जीत उन्हें कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में मिली थी।

वर्ष 2012 में अमृतसर पश्चिम को सुरक्षित सीट घोषित कर दिया गया जिसके बाद वे कांग्रेस के टिकट पर अमृतसर सेंट्रल से खड़े हुए और जीते।
 
वर्ष 2009 में सोनी ने अमृतसर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन वे उस समय भाजपा के नेता रहे नवजोत सिंह सिद्धू से हार गए थे। सिद्धू अब कांग्रेस में हैं। ‘आप’ ने यहां से कांग्रेस के पूर्व नेता डॉ. अजय गुप्ता (56) को उतारा है। 
 
गुप्ता से पहले इस सीट पर दरबारी लाल को उतारा गया था, हालांकि कुछ ही दिन बाद आप ने उनकी ‘खराब सेहत’ का हवाला देते हुए उनकी उम्मीदवारी को रद्द कर दिया था। इसके बाद दरबारी लाल ने कुछ ही दिन बाद ‘आप’ छोड़कर फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया। बसपा के राजेश कुमार और 3 निर्दलीयों समेत कुल 9 उम्मीदवार यहां से चुनावी मैदान में हैं। (भाषा)
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख