sundarkand

सिद्धू जैसों के आने-जाने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता : कैलाश विजयवर्गीय

Updated: शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 (15:29 IST)
इंदौर। पंजाब विधानसभा चुनाव से ऐन पहले नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा कांग्रेस का दामन थामने पर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को कहा कि क्रिकेट से राजनीति में आए नेता के इस पालाबदल से भाजपा की चुनावी संभावनाओं पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।
 
विजयवर्गीय ने यहां कहा कि सिद्धू गुजरे जमाने के क्रिकेटर रहे हैं। उन्हें सियासी पहचान तो भाजपा में आने के बाद ही मिली। भाजपा के कारण ही वे सियासी नेता बने इसलिए सिद्धू जैसे लोगों के आने-जाने से भाजपा को पंजाब विधानसभा चुनाव में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
 
उन्होंने कहा कि एक वक्त ऐसा भी आया था कि तत्कालीन भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में शामिल रहे बलराज मधोक पार्टी में नहीं रहे थे, तब भी पार्टी पर कोई असर नहीं हुआ था। सिद्धू का सियासी कद तो काफी छोटा है। 
 
उत्तराखंड में एक हालिया जनसभा में अपना फटा कुर्ता दिखाने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि हकीकत और नौटंकी में बड़ा फर्क है। वे (राहुल) नौटंकी कर रहे हैं। फटा कुर्ता दिखाने से कोई गरीब नहीं हो जाता। फटे कुर्ते वाला व्यक्ति (राहुल) छुट्टी मनाने आखिर विदेश कैसे जाता है? उन्होंने एक सवाल पर दावा किया कि नोटबंदी का सबसे ज्यादा फायदा गरीबों को मिला है। (भाषा)
Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

UP की 'दीदियां' अब ग्लोबल मार्केट में मचाएंगी धूम, 3 हजार से ज्यादा देसी उत्पाद ONDC, Amazon-Flipkart पर बिकेंगे

अगला लेख