sundarkand
✕

पूर्व सेनाक्ष्यक्ष जेजे सिंह अकाली दल में शामिल, अमरिंदर सिंह से होगी टक्कर

Updated: शनिवार, 7 जनवरी 2017 (19:59 IST)
चंडीगढ़। पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल (सेवानिवृत) जेजे सिंह शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में शामिल हो गए और वे 4 फरवरी को हो रहे पंजाब विधानसभा चुनाव में पटियाला शहरी सीट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदरसिंह से मुकाबला करेंगे।
 
अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल 71 वर्षीय सिंह आज शाम यहां शिअद में शामिल हो गए। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सुखबीरसिंह बादल मौजूद थे। बादल ने कहा कि जनरल सिंह ने पटियाला शहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने में खुद ही दिलचस्पी दिखाई थी। उन्होंने विश्वास प्रकट किया था कि वे पूर्व सैन्यकर्मी अमरिंदरसिंह के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे।
 
कल जब संवाददाता सम्मेलन में अमरिंदरसिंह से शिअद द्वारा उनके विरुद्ध जनरल सिंह को चुनाव मैदान में उतारने के बारे में सवाल किया गया था तब उन्होंने कहा था कि सेना के इतिहास में यह पहली बार होगा कि ‘एक कैप्टन जनरल को हराएगा। जेजे सिंह ने कहा कि एक सैनिक का बेटा आपको (अमरिंदर सिंह) हराएगा और यह होगी ऐतिहासिक जीत। (भाषा) 

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख