dharma sangrah
✕

बिजली, एलपीजी को सस्ता करेंगे : कैप्टन

Updated: सोमवार, 23 जनवरी 2017 (11:24 IST)
जालंधर। पंजाब में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के वादों के बीच प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को यहां कहा कि अगर राज्य में उनकी सरकार बनती है तो राज्य में वह बिजली, पेट्रोलियम तथा एलपीजी को सस्ता कर इसे चंडीगढ और अन्य राज्यों के समानांतर लाया जाएगा।
 
विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए जाने के दौरान जालंधर में ठहरे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'सभी वर्गों को ध्यान में रख कर तैयार किए गए घोषणापत्र में कुछ जरूरी और कल्याणकारी योजनाओं को जोड़ कर उसे और विस्तार देने की जरूरत उन्होंने समझी है और इसी क्रम में यह प्रदेश कांग्रेस ने यह ताजा वादा किया है।' 
 
उन्होंने कहा, 'राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर बिजली की ड्यूटी में दस फीसदी की कमी कर औद्योगिक एवं घरेलू उपभोक्ताओं को रियायत दर पर मुहैया करवाई जाएगी। इसके अलावा कृषि के विकास के लिए नि:शुल्क और नियमित बिजली की व्यवस्था की जाएगी।
 
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, पेट्रोलियम तथा एलपीजी की कीमतों को घटा कर चंडीगढ और अन्य राज्यों के समानंतर लाने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जाएंगे। इससे पेट्रोल तीन रुपए प्रति लीटर और गैस 15 रुपए प्रति सिलेंडर सस्ता होगा। कांग्रेस की सरकार बनने पर सरकारी बसों में वरिष्ठ नागरिकों, विद्यार्थियों, पुलिस, अर्धसैनिक बलों तथा पूर्व सैनिक मुफ्त बस यात्रा की सुविधा हासिल कर सकेंगे।' (भाषा) 
 
Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख