Daily Horoscope
✕

अमरिन्दर लांबी से, सिद्धू अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे

Updated: सोमवार, 16 जनवरी 2017 (23:05 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने घोषणा की कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिन्दरसिंह लांबी से मुख्यमंत्री प्रकाशसिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, जबकि क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिद्धू अमृतसर पूर्व से पार्टी के प्रत्याशी होंगे। पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए और छ: उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए और चार सीटों पर उम्मीदवार बदलते हुए कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि रंजीतसिंह भोलाथ से गुरविंदरसिंह अटवाल की जगह चुनाव लड़ेंगे, जबकि विक्रमजीतसिंह चौधरी करमजीत कौर चौधरी की जगह चुनाव लड़ेंगे।
नवजोतसिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे, जबकि अमरिन्दरसिंह लांबी से चुनाव लड़ेंगे। अमरिन्दर ने पार्टी हाईकमान से लांबी सीट से प्रकाशसिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ने की अनुमति देने का अनुरोध किया था। अमरिन्दर अपने पारंपरिक पटियाला शहरी सीट से भी चुनाव लड़ेंगे।
पार्टी ने कहा कि जगबीर सिंह ब्रार, नकोदर से चुनाव लड़ेंगे, जबकि अवतार सिंह संघेरा जालंधर उत्तरी सीट से राजकुमार गुप्ता की जगह पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इसी तरह पार्टी ने परगटसिंह को जालंधर कैंट से चुनाव लड़ने का टिकट दिया है, जबकि मल्कियतसिंह ढाका जगरांव सीट से गेजा राम की जगह चुनाव में उतरेंगे। रवनीत बिट्टू जलालाबाद से, जबकि हरिन्दरसिंह मान सानौर से चुनाव लड़ेंगे।
 
लंबी बातचीत के बाद कांग्रेस में शामिल हुए सिद्धू ने आज कहा कि वे ‘पैदाइशी कांग्रेसी’ हैं जो अपनी जड़ों की ओर वापस लौट रहे हैं। पार्टी लंबित सीटों- अमृतसर दक्षिण, मनसा और लुधियाना पूर्व के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा मंगलवार तक करेगी। (भाषा) 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख