Hanuman Chalisa

अमरिंदर सिंह और जनरल जेजे सिंह में चुनावी दंगल

Updated: सोमवार, 30 जनवरी 2017 (22:22 IST)
पटियाला। पंजाब चुनाव में प्रतिष्ठित पटियाला विधानसभा सीट पर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए एक ओर उनके विश्वस्त कार्यकर्ता दिन-रात काम कर रहे हैं तो दूसरी ओर उनके राजनीतिक प्रतिद्वंदी और शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार जनरल जेजे सिंह (सेवानिवृत्त) के समर्थक भी जी-जान से जुटे हुए हैं।
 
पटियाला में अमरिंदर की विधायक पत्नी परनीत कौर ने विश्वस्त नेताओं के अलावा अपनी बेटी जया इंदर कौर और पोती सहर इंदर कौर के साथ प्रचार अभियान की कमान संभाल रखी है जबकि उनके बेटे रनिंदर सिंह ने लांबी में डेरा डाला हुआ है। लांबी सीट से अमरिंदर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं जबकि पटियाला में उनका मुकाबला शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार जनरल जेजे सिंह के साथ है।
 
जनरल जेजे सिंह अपनी पत्नी अनुपमा कौर, फैशन डिजाइनर बेटी उर्वशी और बेटे विवेक पाल सिंह के साथ प्रचार कर रहे हैं। विवेक फ्रांस के नोर्मेन्डी में काउंसलर हैं। कुछ पूर्व सहयोगी (सेवानिवृत्त) भी जनरल सिंह के लिए प्रचार कर रहे हैं जिनमें हवलदार एमजी सेठी, नायक ज्ञानदेव और नायक सदाशिव जगताप शामिल हैं। कभी सेना में रहते हुए इन लोगों ने जेजे सिंह के साथ काम किया था।
 
हवलदार एमजी सेठी ने कहा कि मुझे समाचारों से पता चला कि मेरे साब (जनरल जेजे सिंह) पटियाला से चुनाव लड़ रहे हैं और इसके तुरंत बाद मैं अन्य मराठाओं के साथ यहां आ गया। हम हमारे साब की जीत सुनिश्चित करेंगे। (भाषा)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख