Hanuman Chalisa
✕

पंजाब : 'आप' की चिट्टी सोशल मीडिया पर

Updated: शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 (15:35 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (एएपी) ने सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक 'गोपनीय चिट्टी' के सार्वजनिक होने पर चुनाव आयोग से शिकायत की है। इस प‍त्र में आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह के कथित तौर पर हस्ताक्षर हैं। इसमें अरविंद केजरीवाल को लिखा गया है, 'आगामी पंजाब चुनाव को लेकर आए सर्वे हमारे अनुकूल नहीं हैं। कांग्रेस 69 सीटों पर कब्जा जमाए बैठी है और 11 सीटों पर वह बढ़ रही है इसलिए सुझाव है कि पंजाब में रैलियां कम कर दी जाएं। यहां के स्थानीय नेताओं को आगे कर दिया जाए। ऐसा करने से अगर पंजाब में हम सरकार बनाने में असफल रहते हैं तो आपका इस परिणाम से फासला बनाया जा सकता है। 2019 की रणनीति के लिए यह आवश्यक है।'
 
संजय सिंह ने कथित तौर पर उनके जाली हस्ताक्षर बनाकर कथित तौर पर 'फर्जी चिट्टी' बनाने वालों के चुनाव आयोग को शिकायत की है। उन्होंने इसके लिए प्रशांत किशोर को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि मेरा सही सिग्नेचर कैसा है और फर्जी सिग्नेचर को कैसे बनाया गया है। 
 
इससे पूर्व मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर हमला करते हुए आरोप लगाया था कि उनके बयान पर रोक लगाकर आयोग भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है। अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कहा था कि वे विरोधी दलों से पैसा लें और आम आदमी पार्टी को वोट डालें।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, चुनाव आयोग इसे रोकने में विफल रहा। चुनाव आयोग मुझे यह कहने से रोक रहा है- ‘धन उनसे लीजिए और वोट हमें दीजिए।’ पर चुनाव आयोग का संदेश है- ‘वोट उन्हें दीजिए, जो आपको पैसा दें।' केजरीवाल आप नेता आशुतोष के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। आशुतोष ने आरोप लगाया कि गोवा के कुंबरूजा विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को कथित तौर पर पैसे बांटे जा रहे हैं और लोगों को लालच दिया जा रहा है।

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

मध्यप्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मुरैना में मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के तहत स्वामित्व दस्तावेजों के रजिस्ट्री अभियान में होंगे शामिल

मिडटर्म चुनाव में हार के बाद अमेरिकी शेयर बाजार धड़ाम, निवेशकों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे, क्या बोले ट्रंप?

LIVE: पटना के मनेर में मुठभेड़, 3 आरोपी ढेर

Top News 6 November: धनतेरस की धूम से लेकर बल्ड बैंक पर साइबर अटैक तक, जानिए आज दिनभर की 5 बड़ी खबरें

अगला लेख