गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. कुंभ मेला
  2. प्रयागराज कुंभ मेला 2025
  3. प्रयागराज कुंभ मेला न्यूज
  4. Anant Ambani organizes bhandara in Mahakumbh 2025
Written By WD Feature Desk
Last Updated : सोमवार, 3 फ़रवरी 2025 (14:58 IST)

महाकुंभ में न जाकर भी कैसे पुण्य कमा रहे हैं अनंत अंबानी, जानिए क्या है पूरी कहानी

prayagraj-common-man-issues
Anant Ambani organizes bhandara in Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 में लाखों श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा। इस विशाल धार्मिक आयोजन में अनंत अंबानी ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। खास बात यह है कि अनंत अंबानी खुद महाकुंभ के लिए प्रयागराज नहीं गए हैं। उन्होंने महाकुंभ में कई भंडारे लगाए हैं, जिनमें रोज हजारों श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन दिया जा रहा है।

अनंत अंबानी का धार्मिक रुझान
मुकेश अंबानी और उनका परिवार विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल होते रहे हैं जिससे उनकी आध्यात्मिकता और धार्मिक आस्था का परिचय मिलता है। अनंत अंबानी भी इसी परंपरा का पालन करते हुए महाकुंभ में भंडारे लगाकर धार्मिक कार्यों में योगदान दे रहे हैं।

भंडारों में क्या परोसा जा रहा है
  • विशुद्ध और सात्विक भोजन: अनंत अंबानी द्वारा संचालित भंडारों में शुद्ध और सात्विक भोजन परोसा जाता है।
  • सुव्यवस्थित व्यवस्था: भोजन की व्यवस्था इतनी सुव्यवस्थित होती है कि कोई भी श्रद्धालु बिना भोजन किए वापस नहीं जाता।
  • बड़े पैमाने पर भोजन: हर दिन हजारों श्रद्धालुओं को भोजन कराया जाता है।
  • प्रयागराज में कई स्थानों पर भंडारे: प्रयागराज के विभिन्न स्थानों पर अनंत अंबानी के नाम से संचालित भंडारों के बड़े-बड़े पोस्टर लगे हुए हैं।


महाकुंभ में लगे हैं अनंत के नाम के होर्डिंग्स 
अनंत अंबानी द्वारा संचालित भंडारे की सूचना देने के लिए प्रयागराज में कुंभ स्थली में अनंत अम्बानी ने कई होर्डिंग्स लगवा रखे हैं। लोगों को इन होर्डिंग्स के माध्यम से भंडारे के बारे में जानकारी मिल रही है और वे भोजन के लिए पहुंच रहे हैं। 

श्रद्धालुओं का उत्साह
अनंत अंबानी के भंडारों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सभी लोग इस सेवा के लिए अनंत अंबानी का धन्यवाद करते हैं। भंडारे में मिलने वाला भोजन सात्विक और स्वादिष्ट होता है। लोग अनंत अंबानी के महाकुंभ में योगदान की सराहना कर रहे हैं।