dharma sangrah
✕

अखाड़े के नियम तोड़ने पर साधुओं को मिलती है ये कठोर सजा, सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 13 जनवरी 2025 (13:43 IST)
Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में लाखों साधु संतों का जमावड़ा लगता है। ये साधु संत विभिन्न अखाड़ों से आते हैं और इन अखाड़ों में एक अनुशासित वातावरण बनाए रखने के लिए कई सख्त नियम होते हैं। खाड़ी में साधुओं की अपनी नियमावली और न्याय व्यवस्था होती है। नियमों को तोड़ने पर साधुओं को कड़ी सजा दी जाती है। नियमों को तोड़ने पर साधुओं को गोलालाठी से लेकर अन्य सजाएं दी जाती हैं। जानिए महाकुंभ के अखाड़ों में चलने वाली न्याय व्यवस्था के बारे में।

अखाड़े में अनुशासन बनाए रखने के लिए कोतवाल
महाकुंभ में बने किसी भी अखाड़े के शिविर में कोतवाल होते हैं। ये कोतवाल अखाड़े में अनुशासन बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होते हैं। उनके पास एक चांदी की मुठिया लगी एक छड़ी होती है, इसीलिए इन्हें छड़ीदार भी कहा जाता है।

गोलालाठी की सजा
अनुशासनहीनता या अखाड़े के नियम तोड़ने पर साधुओं को गोलालाठी की सजा दी जाती है। इसमें अनुशासनहीन साधु का हाथ-पैर बांधकर पिटाई की जाती है।

अन्य सजाएं

अखाड़े में जाजिम न्याय व्यवस्था
महाकुंभ क्षेत्र में जैसे ही अखाड़े की धर्म ध्वजा फहरती है, अखाड़े में जाजिम न्याय व्यवस्था लागू हो जाती है। अखाड़े की धर्म ध्वजा जिन चार तनियों पर टिकी होती है, उसे धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष का प्रतीक माना जाता है। इन्हीं तनियों के नीचे जाजिम (दरी) बिछी होती है, इस पर बैठकर अखाड़े की न्याय व्यवस्था संचालित होती है इसलिए इसे जाजिम न्याय व्यवस्था कहते हैं।

कोतवाल का चयन
हर अखाड़े में दो से चार कोतवाल तैनात किए जाते हैं। इनका चयन महाकुंभ के दूसरे शाही स्नान के बाद किया जाता है। जिनका कार्यकाल अच्छा होता है, उन्हें सर्वसम्मति से थानापति या अखाड़े का महंत भी बनाया जाता है।

ALSO READ: कुंभ मेले के बाद कहां चले जाते हैं नागा साधु? जानिए कैसी होती है नागा साधुओं की रहस्यमयी दुनिया
 
क्यों जरूरी है अनुशासन?
अखाड़े में अनुशासन बनाए रखना बहुत जरूरी है क्योंकि लाखों साधु संत एक साथ रहते हैं। अनुशासन के बिना अराजकता फैल सकती है।

प्रयागराज महाकुंभ में अखाड़ों में साधुओं के लिए कड़े नियम होते हैं। इन नियमों का पालन करना सभी साधुओं के लिए अनिवार्य होता है। इन नियमों को तोड़ने पर साधुओं को कड़ी सजा दी जाती है। यह अनुशासन बनाए रखने और अखाड़े के वातावरण को पवित्र रखने के लिए किया जाता है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 23 से 29 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, जानें इस पावन दिन के नियम, महत्व और अचूक उपाय

वैकुण्ठ चतुर्दशी 2026: जब महादेव को अर्पित करने के लिए श्रीहरि ने निकाल दिया था अपना नेत्र, जानें इस पावन दिन का महत्व और पूजा समय

राहु का मकर राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

सभी देखें

दुनिया जानेगी प्रयागराज महाकुंभ की रणनीति, 19 मार्च को होगा शिखर सम्मेलन

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

प्रयागराज महाकुंभ में यह नाविक परिवार बना महानायक, 130 नावों के जरिए कमाए 30 करोड़ रुपए

कुंभ से वापसी पर क्या है लोगों की बीमारी का कारण? जानिए उपचार के तरीके

महाकुंभ के समापन के बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने किया संगम स्नान