1. धर्म-संसार
  2. प्रयागराज कुंभ मेला 2019
  3. कुंभ समाचार
  4. Prayagraj Kumbh

कुंभ में तीन दिन पहले ही जान सकेंगे मौसम का सटीक मिजाज

Prayagraj Kumbh
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुरू हो रहे कुंभ मेले में मौसम के मिजाज से तीन दिन पहले ही अवगत कराने वाली अत्याधुनिक सेवाओं को सोमवार को शुरू किया। 
 
विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान और पर्यावरण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने इन सेवाओं की शुरुआत करते हुये कहा कि कुंभ मेले के दौरान प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ये सेवायें लाभप्रद साबित होंगे। उल्लेखनीय है कि कुंभ मेला 2019 का आयोजन प्रयागराज में जनवरी से मार्च के दौरान किया जा रहा है।
 
डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि इसके तहत प्रयागराज में चार अलग-अलग स्‍थानों पर स्‍वचालित मौसम केन्‍द्रों (एडब्‍लयूएस) की स्‍थापना की गई है। इसके अलावा एक मोबाइल वैन (एडब्‍ल्‍यूएस) को भी शुरू किया गया है। 
 
उन्होंने कहा कि इन सेवाओं के माध्यम से स्‍थान विशेष के मौसम की जानकारी न केवल स्थानीय और राज्य प्रशासन के लिए पूरे आयोजन के कुशल प्रबंधन में काफी मददगार साबित होगी, बल्कि मौसम की नवीनतम जानकारी मिलने से श्रद्धालुओं को भी सुविधा होगी। (भाषा) 
अगला लेख
मकर संक्रांति पर शाही स्नान के साथ प्रयाग कुंभ की शुरुआत, गंगा स्नान के लिए उमड़े लोग