Narak Chaturdashi
✕

सुखबीर सिंह बादल : प्रोफाइल

Updated: शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 (00:07 IST)
शिरोमणि अकाली दल के अध्‍यक्ष व पंजाब के मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पुत्र सुखबीर सिंह बादल पंजाब की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम है। सुखबीर सिंह केंद्रीय राज्‍यमंत्री, राज्‍यसभा के सदस्‍य और अकाली दल के अध्‍यक्ष भी रहे।
 
प्रारंभिक जीवन : सुखबीर सिंह बादल का जन्‍म 9 जुलाई 1962 को हुआ। सुखबीर सिंह ने अपनी प्राथमिक शिक्षा लॉरेंस स्‍कूल, सनावर से प्राप्‍त की और पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से अर्थशास्‍त्र में स्‍नातकोत्‍तर किया। इसके अतिरिक्‍त वे कैलिफ़ोर्निया स्‍टेट यूनिवर्सिटी, लॉस एंजिल्‍स, अमेरिका से प्रबंधन में भी स्‍नातकोत्तर कर चुके हैं। 
 
पारिवारिक पृष्‍ठभूमि : सुखबीर की पत्‍नी हरसिमरत कौर भी एक राजनीतिज्ञ हैं, वर्तमान में वे भटिंडा की सांसद हैं।
 
राजनीतिक जीवन : सुखबीर शिरोमणि अकाली दल के अध्‍यक्ष व पंजाब के मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पुत्र हैं। वे पंजाब के उपमुख्यमंत्री भी हैं। सुखबीर सिंह पंजाब के फ़रीदकोट क्षेत्र का प्रतिनिधित्‍व करते हैं। 
 
सुखबीर सिंह 11वीं और 12वीं लोकसभा में लगातार फ़रीदकोट से विजयी रहे। 1998 से 1999 के बीच वे केंद्रीय राज्‍यमंत्री रहे, इसके अलावा 2001 से 2004 तक राज्‍यसभा के सदस्‍य भी रहे। 
 
2004 में 14वीं लोकसभा में भी वे विजयी रहे। जनवरी 2008 को उन्‍हें अकाली दल का अध्‍यक्ष घोषित किया गया। 2012 विधानसभा में भी उन्‍होंने जीत दर्ज की।
 
सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में पानी पर बसें चलाकर बड़ी चुनौती बने अपने वादे को पूरा कर विरोधियों को जवाब दिया। उन्‍होंने अमृतसर के हरिकेपत्तन की झील पर इन बसों को हरी झंडी दिखाकर इस बस सेवा को जनता के लिए शुरू किया। 
Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

शेयर बाजार के लिए क्यों शुभ है यह दिवाली? जानें कैसे बदली बाजार की चाल?

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

अगला लेख