dharma sangrah

कमलनाथ : प्रोफाइल

Updated: गुरुवार, 13 दिसंबर 2018 (11:07 IST)
जन्‍म : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में 18 नवंबर 1946 में हुआ।


शिक्षा : उनकी स्कूली शिक्षा दून स्कूल से हुई। उन्‍होंने कलकत्ता यूनिवर्सिटी के सेंट जेवियर कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान वे दून स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी के साथ भी रहे।

पारिवारिक पृष्‍ठभूमि : कमलनाथ के पिता का नाम महेंद्रनाथ और माता का लीला है। उनकी पत्नी का नाम अलका नाथ है। कमलनाथ की दो संतानें हैं।

राजनीतिक जीवन : कमलनाथ ने राजनीति में कदम 1980 में रखा जब इंदिरा गांधी ने उन्‍हें लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए छिंदवाड़ा भेजा। इंदिरा गांधी उन्हें अपना 'तीसरा बेटा' मानती थीं। साल 1979 में कमलनाथ ने मोरारजी देसाई की सरकार से मुकाबला करने में कांग्रेस की मदद की थी। वे 1980 में 7वीं लोकसभा के लिए चुने गए।

उन्हें 16वीं लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर चुना गया। वे मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से 9 बार संसद सदस्य चुने गए। वे लगातार 1985, 1989 और 1991 में लोकसभा के लिए चुने गए और उन्हें यूनियन काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स में जगह मिली। उन्हें पर्यावरण और वन मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

कमलनाथ 1995 से 1996 तक केंद्र सरकार में कपड़ा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए। कमलनाथ लगातार 1998 और 1999 में लोकसभा के लिए चुने गए। वे 2001 से 2004 तक कांग्रेस पार्टी के महासचिव रहे। 2004 में वे फिर 14वीं लोकसभा का चुनाव जीते और 2004 से 2009 तक केंद्र सरकार में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली।

2009 में वे 15वीं लोकसभा के लिए चुने गए और कैबिनेट मंत्री बनाए। इस बार उन्‍हें सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। 2011 में उन्हें शहरी विकास मंत्री बनाया गया। 2012 में उन्‍हें संसदीय कार्य मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई।

कमलनाथ को दिसंबर 2012 में योजना आयोग का सदस्य भी बनाया गया। कमलनाथ मैनेजमेंट टैक्नोलॉजी (आईएमटी) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष भी रहे। उन्हें मई 2018 में मध्य प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया।

Show comments

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Election Commission SIR विवाद : चुनाव आयोग ने क्यों दी सफाई, किस मामले को लेकर मचा है घमासान, केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस

यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क से फोन-पे और गूगल-पे को फायदा कैसे?

सभी देखें

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Asian Games में देवास के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

अगला लेख